Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

एसजीआरआर के 50 टापर्स छात्र-छात्राओं को, बलूनी क्लासेज़ कराएगा मेडिकल की फ्री कोचिंग।

एसजीआरआर के 50 टापर्स छात्र-छात्राओं को, बलूनी क्लासेज़ कराएगा मेडिकल की फ्री कोचिंग।

देहरादून:-  श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को बलूनी क्लासेज़ मेडिकल की निःशुल्क कोचिंग करवाएगा। इन मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन सुपर-50 परीक्षा की टाॅप मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सुपर-50 परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले एसजीआरआर के छात्र-छात्राओं में से 50 टापर्स को इस स्कीम का लाभ मिलेगा। परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राएं ही फ्री मेडिकल कांचिंग प्रक्रिया के हकदार  होंगे । यह जानकारी पंकज नौटियाल, प्रधानाचार्य, बलूनी क्लासेज एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कॉर्डिनेटर डॉ. आर.पी. सिंह द्वारा आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में दी गई।

शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। एसजीआरआर के ऐसे छात्र-छात्राएं जो एनडीए और इंजीनियरिंग में रूचि रखते हैं और सुपर-50 में अपना स्थान नहीं बना पाए उन्हीं इंजीनियरिंग एनडीए एवम् मेडिकल की निर्धारित कोचिंग फीस में बीस प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष बलूनी क्लासेज़ से 10 से 12 छात्र-छात्राएं नीट परीक्षा में सफल होते हैं और सरकारी मेडिकल कॉलेजों हेतु चयनित होते हैं। बलनूी क्लासेज़ की ओर से हर साल सुपर-50 परीक्षा आयोजित करवाई जाती रही है, इस बार पहली बार एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए भी बलूनी क्लासेज विशेष सुपर-50 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा रविवार 12 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। देहरादून, मुजफ्फरनगर, कोटद्वार एवम् हरिद्वार की एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की शाखाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं।

www.balunigroup.org से परीक्षा फार्म डाउनलोड/फॉर्म भर सकते हैं या बलूनी क्लासेज, निकट भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) हरिद्वार रोड शाखा, देहरादून से प्राप्त कर सकते हैं। एसजीआरआर के छात्र-छात्राओं को पंजीकरण शुल्क 500/- रुपये के स्थान पर केवल 200 रुपये ही पंजीकरण शुल्क देना होगा। जीव विज्ञान विषय 12वीं में अध्ययनरत एवम् गत वर्षों में 12वीं उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते हैं।

सुपर-50 मेडिकल कोचिंग परीक्षा के अलावा बलूनी क्लासेज़ ने क्रैश कोर्सेज में भी भारी डिस्काउंट की घोषणा की। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद 26 मार्च 2024 से क्रैश कोर्स शुरू किया जा रहा है। यह क्रैश कोर्स नीट परीक्षा की तिथि तक चलेगा। नीट प्रवेश परीक्षा के इस क्रैश कोर्स की फीस 24,600/- रुपये है। जिसमें एसजीआरआर के छात्र-छात्राओं की छूट प्रदान की जाएगी उन्हें केवल 12,300/- रुपये ही अदा करने होंगे। यदि कोई छात्र-छात्रा इस वर्ष नीट की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाता है तो उस दशा में उन छात्र-छात्राओं को अगले वर्ष की नीट परीक्षा की वार्षिक कोचिंग में क्रैश कोर्स की फीस को समायोजित किया जाएगा। इस प्रकार वार्षिक कोचिंग फीस 95,400 /- में से केवल 83,100/- ही अदा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 9690000895, 9690000899 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top