Breaking News
कुमारी शैलजा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगी हिस्सा, राजीव महर्षि I
कुमारी शैलजा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगी हिस्सा, राजीव महर्षि I
सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग।
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ,विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति समीक्षा की, गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ,विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति समीक्षा की, गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।
समाधान दिवस’ बना उम्मीद की किरण, गंभीर रूप से बीमार 4 बच्चों का होगा मुफ्त इलाज।
समाधान दिवस’ बना उम्मीद की किरण, गंभीर रूप से बीमार 4 बच्चों का होगा मुफ्त इलाज।
उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में दिखेगी, देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक।
उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में दिखेगी, देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक।
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का, लोकार्पण कर दी 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का, लोकार्पण कर दी 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, बे्रस्ट कैंसर सर्जन ने महिला को दिया नया जीवन, मरीज़ के स्तन से निकाला 12.5 किलो का टयूमर।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, बे्रस्ट कैंसर सर्जन ने महिला को दिया नया जीवन, मरीज़ के स्तन से निकाला 12.5 किलो का टयूमर।
मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा,सतपाल महाराज।
मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा,सतपाल महाराज।

लक्षद्वीप के लोगों की हुई मौज, सरकार ने 15 रुपए सस्ता किया पेट्रोल-डीजल

लक्षद्वीप के लोगों की हुई मौज, सरकार ने 15 रुपए सस्ता किया पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक अहम फैसले के तहत लक्षद्वीप द्वीप में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप के लिए 15.3 रुपये प्रति लीटर, कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए 5.2 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती कर दी है। कीमतों में बदलाव लागू कर दिया गया है। सोशल मीडिया एक्‍स पर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केंद्रशासित प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया। उन्होंने कहा, ‘लक्षद्वीप के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में एंड्रॉट और कालपेनी द्वीपों में 15.3 रुपये लीटर और कवरत्ती और मिनिकॉय में 5.2 रुपये लीटर की भारी कमी की गई है।’

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर पोस्ट कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, ‘पहले नेता आते थे और परिवार के साथ छुट्टी मनाकर चले जाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले नेता हैं, जिन्होंने लक्षद्वीप वासियों को अपना परिवार माना है। यह मोदी की गारंटी है, जिसका भारत के सभी हिस्सों में रहने वाले लोगों को सुशासन के रूप में फायदा मिल रहा है।’

क्या हैं नई कीमतें
लक्षद्वीप के सभी आइसलैंड पर पेट्रोल डीजल की कीमत अब पेट्रोल के लिए 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 95.71 रुपये प्रति लीटर हो गई है। लक्षद्वीप में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड 4 आइसलैंड पर पेट्रोल-डीजल सप्लाई करता है। ये Kavaratti, Minicoy, Andrott और Kalpeni हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top