Breaking News
मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, डीएम डॉ0 आशीष चौहान। 
मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, डीएम डॉ0 आशीष चौहान। 
मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण, 2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल।
मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण, 2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल।
SIR में मतदाता सूची के परिवेक्षण का कार्य करेंगे मंडलायुक्त, सीईओ।
SIR में मतदाता सूची के परिवेक्षण का कार्य करेंगे मंडलायुक्त, सीईओ।
देशभर में सरकार ने वीबी-जी राम जी योजनाओं में, मजदूरी की दरों में किया इजाफा। 
देशभर में सरकार ने वीबी-जी राम जी योजनाओं में, मजदूरी की दरों में किया इजाफा। 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी, कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी, कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा।
देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।
देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की हुई तैयारियां, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल।
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की हुई तैयारियां, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल।
कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक, कैप्टेन प्रवीण डाबर।
कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक, कैप्टेन प्रवीण डाबर।

गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल आज से शुरु, कई रास्तों पर यातायात रहेगा प्रभावित।

गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल आज से शुरु, कई रास्तों पर यातायात रहेगा प्रभावित।

यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 

यातायात व्यवस्था 17, 18, 20 और 21 जनवरी तक लागू रहेगी।

देहरादून/नई दिल्ली :- गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों- शोरों पर चल रही है, अब कुछ ही दिन शेष बचे हुए, जिसके चलते आज से गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल कर्तव्य पथ पर शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर आज से कई रास्तों पर यातायात भी प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कुछ रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है।

चार दिन बंद रहेंगे ये रास्ते
दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी में बताया कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 17, 18, 20 और 21 जनवरी तक लागू रहेगी। सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कुछ मार्ग पर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जिसमें कर्तव्यपथ-रफी मार्ग क्रासिंग, कर्तव्यपथ-जनपथ क्रासिंग, कर्तव्यपथ मानसिंह रोड क्रासिंग और कर्तव्यपथ सी हेक्सागन शामिल है।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल
यातायात पुलिस ने उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से जाने वाले वाहन चालको को रिंग रोड, सराय काले खां, आइपी फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को रिंग रोड से वंदे मातरम मार्ग से जाने की अपील की है। इसी तरह विनय मार्ग, शांति पथ या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, राउंड अबाउट आरएमएल, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से होते हुए उत्तर दिल्ली या नई दिल्ली की ओर से जाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top