Breaking News
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं, शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी, सीडीओ अभिनव शाह।
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं, शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी, सीडीओ अभिनव शाह।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने, उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने, उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के, पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित। 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के, पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित। 
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, (Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, (Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
सेहत की सुरक्षा धामी सरकार की प्राथमिकता, नकली डेयरी उत्पादों पर प्रदेशव्यापी प्रतिबंध, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा।
सेहत की सुरक्षा धामी सरकार की प्राथमिकता, नकली डेयरी उत्पादों पर प्रदेशव्यापी प्रतिबंध, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा।
12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, बुनकरों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, बुनकरों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र, रेखा आर्या।
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र, रेखा आर्या।

निकाय चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम वोटिंग लिस्ट से कटा, चाह कर भी नहीं कर पाए वोट।

निकाय चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम वोटिंग लिस्ट से कटा, चाह कर भी नहीं कर पाए वोट।

देहरादून :- निकाय चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट नहीं कर पाए। दरअसल, हरीश रावत मतदान के लिए उत्सुक तो थे, लेकिन चाह कर भी वो मतदान नहीं कर पाए। ऐसा इसलिए क्योंकि हरीश रावत का मतदाता सूची में नाम ही दर्ज नहीं किया गया था। हैरत की बात यह है कि काफी खोजबीन के बाद भी हरीश रावत को अपना नाम मतदाता सूची में नहीं मिल पाया।

निकाय चुनाव में मतदान के बीच हरीश रावत ने प्रदेशवासियों को एक नया संदेश दिया। हरीश रावत ने कहा कि अब मतदाताओं को अपने मतदान सूची में नाम की सुरक्षा खुद करनी होगी। उन्होंने कहा कि जो गलती उन्होंने की है। लोग उस गलती को ना दोहराएं और मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है, इसकी खुद निगरानी करें।

मिली जानकारी के मुताबिक हरीश रावत का वोट देहरादून नगर निगम के वार्ड नंबर वार्ड नंबर 76 में है. गुरुवार 23 जनवरी को उन्होंने अपने बूथ पर वोट डालने के लिए पार्टी कार्यकर्तओं से अपनी मतदाता सूची से पर्ची लाने के लिए कहा. जब पार्टी के कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में उनका नाम ढूंढने लगे तो पता चला कि हरीश रावत का नाम मतदाता सूची में मौजूद ही नहीं था, काफी कोशिश करने के बाद भी मतदाता सूची में हरीश रावत का नाम नहीं मिला।

हरीश रावत ने राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से भी बातचीत की तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि फिलहाल आयोग की वेबसाइट धीमी चल रही है, और वह उनके नाम को लेकर मौजूदा स्थिति देखने की कोशिश करेंगे।

“मुझे पहले से ही सचेत रहना चाहिए था। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में किसी भी स्तर पर जीत पाने के लिए कदम उठा सकती है। उन्हें पहले ही इस बात को लेकर आश्वस्त हो जाना चाहिए था कि कहीं मतदाता सूची में उनका नाम काट तो नहीं दिया गया है।” * हरीश रावत पूर्व सीएम उत्तराखंड*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top