Breaking News
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल को भी पहुंचा इनकम टैक्स का नोटिस, इनकम टैक्स के नोटिस से डरने वाला नहीं- गोदियाल।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल को भी पहुंचा इनकम टैक्स का नोटिस, इनकम टैक्स के नोटिस से डरने वाला नहीं- गोदियाल।

देहरादून:- पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने इनकम टैक्स का नोटिस मिलने पर भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। दून में आहूत प्रेस वार्ता में गोदियाल ने कहा कि सर्वे में पौड़ी संसदीय सीट पर कांग्रेस की सम्भावित जीत को देखते हुए भाजपा बौखला गयी है। और आयकर विभाग का नोटिस भेज दबाव में लेने की कोशिश कर रही है। गोदियाल ने कहा कि आयकर विभाग ने उन्हें 22 मार्च को। महाराष्ट्र के थाने जिले में उपस्थित होने का नोटिस दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि वे भगत सिंह के अनुयायी हैं और इस प्रकार के उत्पीड़न की कार्रवाई का विरोध करते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि चूंकि भाजपा के अनिल बलूनी के खिलाफ वे चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए उन्हें भी इस तरीके के नोटिस भेजे गए। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि पौड़ी लोकसभा की जनता उन्हें जिता रही है। दिल्ली से आये पैराशूट प्रत्याशी अनिल बलूनी के बजाय जनता उनके पक्ष में खड़ी है। गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी, भर्ती घोटाले,अग्निवीर,भू कानून,जोशीमठ आपदा व गैरसैंण समेत अन्य मुद्दों पर चुप रहे और अब चुनाव लड़ने उत्तराखंड पहुंच गए। गोदियाल ने कहा कि पहाड़ की जनता सब समझ रही है कि कौन उनके सुख दुख में खड़ा रहा।

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने कहा कि बेशक पार्टी विधायक राजेन्द्र भण्डारी भाजपा में चले गए लेकिन चमोली क्षेत्र की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ का समझदार मतदाता यह सब समझ रहा है कि एक दिन पहले गणेश गोदियाल को पहाड़ का लाल कहने वाले विधायक राजेन्द्र भंडारी अगले दिन ही किस दबाव में पार्टी को छोड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top