Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

देहरादून में नवनियुक्त मेयर और पार्षदों को, आज दिलाई जाएगी शपथ।

देहरादून में नवनियुक्त मेयर और पार्षदों को, आज दिलाई जाएगी शपथ।

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री धामी रहेंगे मौजूद।

देहरादून :- शहर की सरकार की ताजपोशी के लिए मंच सज चुका है। दिन तय होने के बाद तेजी से कार्य किया गया और गुरुवार शाम तक शपथ ग्रहण की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गईं। हालांकि, समय कम होने के कारण निमंत्रण पत्र छापवाने के बाद उन्हें बांटने में नगर निगम की आठ टीमें दिनभर जुटी रहीं। शपथ के दौरान मुख्यमंत्री धामी और विधायकों सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। बृहस्पतिवार देर शाम तक इसको लेकर नगर निगम में तैयारी चल रही थी। नगर निगम देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पिछले कई दिनों चल रही है। मंगलवार इसकी घोषणा होते ही तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम तक पार्किंग को खाली कराकर उसकी सफाई करा दी गई थी। इसके अलावा पार्षदों के बैठने के लिए भी सभागार के बराबर वाले कक्ष में मेज कुर्सियां लगाकर तैयारी कर ली गईं।

बृहस्पतिवार सुबह से पार्किंग में टेंट लगाने की तैयारी शुरू हो गई थी। नगर निगम के अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता भी देना शुरू कर दिया गया है। मेयर और पार्षदों को शाम पांच बजे शपथ दिलाई जाएगी। बताया जाता है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आएंगे। हालांकि शाम तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। मेयर सौरभ थपलियाल को शपथ उनके द्वारा दिलाई जाएगी और उसके बाद पार्षदों को शपथ मेयर दिलवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top