Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

धामी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर, प्रदेश के सभी जनपदों में वरिष्ठ नेताओं की पत्रकार वार्ता की जाएगी आयोजित।

धामी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर, प्रदेश के सभी जनपदों में वरिष्ठ नेताओं की पत्रकार वार्ता की जाएगी आयोजित।

देहरादून:- मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बीजेपी, प्रदेश के सभी जनपदों में वरिष्ठ नेताओं की पत्रकार वार्ता आयोजित करने जा रही है । प्रदेश मीडिया सेंटर में हुई ब्रीफिंग में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने स्पष्ट किया कि तमाम सर्वे बता रहे हैं, हम 60 फीसदी मतों यानि फर्स्ट डिवीजन से पास हो रहे हैं। लेकिन हमारा लक्ष्य है 75 फीसदी मत हासिल करना है। हरिद्वार रोड स्थित लोकसभा चुनाव प्रदेश मीडिया सेंटर में रूटीन प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत करते हुए,जोशी ने बताया कि 17 अप्रैल तक समसामयिक राजनैतिक विषयों एवं पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी यहां से दी जाएगी । उन्होंने बताया कि चूंकि 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है । लिहाजा पार्टी अपनी सरकार के जनकल्याणकारी और विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर जनता के बीच जा रही है । जिसके तहत इस दिन प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता पत्रकारों से संवाद करेंगे, जो लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत बेहद महत्वपूर्ण हैं । इनके माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं चहुमुखी विकास कार्यों को हम जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे,उन्होंने बताया, इन पत्रकार वार्ताओं में राज्य के अतिरिक्त केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की बात हो, चाहे मोदी जी द्वारा ब्रांडिंग करने से उत्तराखंड को विश्व मानचित्र पर चमकाने की बात हो, चाहें समाज के प्रत्येक वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की बात हो । इस दौरान हम धामी सरकार के इन दो वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णयों की चर्चा जनता के मध्य करेंगे ।

इसी क्रम में देश का सबसे कठोर नकल कानून लाने से युवाओं को ईमानदार एवं पारदर्शी तरीके से रोजगार मिल रहे हैं, यूसीसी से राज्यवासियों को समान कानून का अधिकार मिला है, धर्मांतरण कानून, लव एवं लैंड जिहाद के खिलाफ कार्यवाही, मातृ शक्ति एवं राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण का अधिकार । ऐसे अनेकों उपलब्धियां हमारे पास हैं जिन पर जनता का आशीर्वाद हमे मिलने जा रहा है । उन्होंने कहा, सभी मीडिया सर्वे में स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा न्यूनतम 60 फीसदी मत से जीतने जा रही है यानि फर्स्ट डिवीजन प्राप्त करना । लेकिन हमारा लक्ष्य उससे भी अधिक 75 फीसदी मत हासिल करना और एक्सीलेंट अंकों के साथ पास होना है,उन्होंने बताया कि प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के निर्देशानुसार पार्टी के प्रवक्ता भी अगले चरण में सभी 19 सांगठनिक जिलों में मीडिया के माध्यम से संवाद करेंगे । इसके अतिरिक्त कल से लोकसभा एवं जनपद स्तर के सभी मीडिया सेंटर संचालित होने शुरू हो जाएंगे । वहीं शीघ्र ही केंद्र से बड़े नेताओं एवं केंद्रीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रम मिलने के बाद इन सभी मीडिया सेंटर से संवाद स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top