Breaking News
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।

लच्छीवाला स्थित टोल प्लाजा को, अन्यत्र स्थान्तरित किए जाने की मांग को लेकर, कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय राज मार्ग कार्यालय के सामने किया धरना-प्रदर्शन, लालचन्द शर्मा।

लच्छीवाला स्थित टोल प्लाजा को, अन्यत्र स्थान्तरित किए जाने की मांग को लेकर, कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय राज मार्ग कार्यालय के सामने किया धरना-प्रदर्शन, लालचन्द शर्मा।

देहरादून :- देहरादून लच्छीवाला स्थित टोल प्लाजा को अन्यत्र स्थान्तरित किये जाने की मांग को लेकर आज कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव चौधरी के संयोजकत्व में राष्ट्रीय राज मार्ग के बसंत विहार स्थित कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन के साथ टोल प्लाजा को हटाये जाने की मांग की।

ज्ञातव्य हो कि इससे पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात कर लच्छीवाला टोल प्लाजा को अन्यत्र हटाये जाने की मांग की थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में राष्ट्रीय राजमार्ग के बसंत विहार स्थित कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने नारेबाजी के साथ धरना आरम्भ किया।

कार्यक्रम संयोजक गौरव चौधरी ने कहा कि कि दिनांक 24 मार्च, 2025 को देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक मानव जनित भीषण एवं दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों को असमय काल कल्वित होना पड़ा तथा इससे पूर्व भी टोल प्लाजा के चलते कई दुर्घटनायें घटित हो गई है। उन्होंने कहा कि जहां इस हादसे के लिए तेज गति से चलने वाले खनन सामग्री से भरे डम्पर को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, वहीं इसके लिए गलत तरीके से स्थापित टोल प्लाजा भी जिम्मेदार है। पूर्व में भी इस तरह के हादसे टोल प्लाजा पर हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस स्थान पर टोल प्लाजा स्थापित किया गया है, वह स्थान उतार पर स्थित है जहां पर तेज गति से चलने वाले भारी वाहन अपना नियंत्रण खो देते हैं जिसके चलते अक्सर बेगुनाह लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ता है। भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके इसके लिए टोल प्लाजा को अन्यत्र स्थान्तरित किया जाना अति आवश्यक है।

यह भी संज्ञान में आया है कि 1 अप्रैल 2025 से टोल में वृद्धि की जा रही है जो पूर्ण रूप से गलत है जिसे लागू नहीं किया जाना चाहिए। जब तक टोल प्लाजा कहीं और स्थानांतरित नहीं होता तब तक ट्रक और बस के लिए एक अलग लेन बनाई जानी चाहिए और टोल प्लाजा के दोनों तरफ साइड में रहते का एक रैंप जिससे कभी आवश्यकता पड़ने पर राम पर गाड़ी चढ़ाई जा सके और दुर्घटना से बचा जा सके।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि एक ओर केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी द्वारा जो 20 किलोमीटर तक क्षेत्रीय जनता को पूर्ण रूप से टोल में छूट देने की बात कही गई है, लेकिन वहीं लच्छीवाला टोल प्लाजा पर मनमाने तरीके से स्थानीय लोगों से भी टोल वसूला जा रहा है।कांग्रेसजनों ने मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार के हादसे न हों तथा स्थानीय जनता को राहत मिल सके इस हेतु व्यापक जनहित में लच्छीवाला स्थित टोल प्लाजा को सुविधाजनक स्थान पर स्थान्तरित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल, गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, पार्षद रमेश कुमार मांगू, सोनू तिवारी, पियूष गौड, जितेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, जिला अध्यक्ष पंचायत राज प्रकोष्ठ सागर मनवाल, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, मोहित नेगी, पूर्व प्रधान राजवीर सिंह नेगी, सुनील दत्त, प्रकाश सिंह नेगी, वीरेंद्र थापा, माधव सिंह, रितेश क्षेत्री, विनीत प्रसाद बंटू, जीतू कुमार, प्रदीप रावत आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top