Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

पीएम मोदी ने देशवासियों को, बैसाखी के अवसर पर दी शुभकामनाएं। 

पीएम मोदी ने देशवासियों को, बैसाखी के अवसर पर दी शुभकामनाएं। 

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को दी श्रद्धांजलि।

शहीदों का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बना प्रेरणा – प्रधानमंत्री मोदी।

देहरादून/नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बैसाखी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम ने सभी के जीवन में खुशहाली और नई उम्मीद की कामना की। साथ ही आज के दिन 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दुखद घटना को भारत के इतिहास का एक काला अध्याय बताते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान देश की आजादी की लड़ाई में बड़ा मोड़ साबित हुआ।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सभी को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में नई उम्मीद, खुशी और समृद्धि लाए। हम हमेशा एकजुटता, कृतज्ञता और नवीनीकरण की भावना का जश्न मनाएं। बता दें कि बैसाखी हर साल अप्रैल महीने में मनाई जाती है और यह वैसाख महीने का पहला दिन होता है। यह खासकर पंजाब और उत्तर भारत में फसल कटाई का पर्व होता है। लोग इस दिन खुशी के साथ नए मौसम और नई शुरुआत का स्वागत करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी अदम्य भावना को याद रखेंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे इतिहास का एक दुखद और काला दिन था, लेकिन शहीदों का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणा बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top