Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

पीएम मोदी की उत्तराखंड में रैली, 2 अप्रैल क़ो रुद्रपुर में होगी।

पीएम मोदी की उत्तराखंड में रैली, 2 अप्रैल क़ो रुद्रपुर में होगी।

देहरादून:- लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वह नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट के अंतर्गत रुद्रपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि की है। उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा तैयारियों में जुट गई है।

प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की प्रत्येक लोकसभा सीट के अंतर्गत एक-एक सभा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मांगी हैं। प्रधानमंत्री मोदी दो अप्रैल को राजस्थान और उत्तराखंड के दौरे का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में सभा को सबोधित करने के बाद वह राजस्थान के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व तैयारियों में जुट गया है। इस बारे में पार्टीजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद पीएम मोदी का उत्तराखंड में ये पहला चुनावी कार्यक्रम होगा। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय हाई कमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम भेजा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी दो अप्रैल को करीब 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभाएं भी तय हो गई हैं।

वही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी तीन अप्रैल को पिथौरागढ़ और देहरादून जिले के विकासनगर में जनसभा  को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए सबसे ज्यादा डिमांड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सबसे अधिक मांग है।

माना जा रहा है कि 19 अप्रैल से पहले पीएम मोदी उत्तराखंड में तीन से चार रैली कर सकते हैं, जिसमें दो कुमाऊं और दो गढ़वाल मंडल में हो सकती हैं. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के बाद पीएम मोदी सीधे राजस्थान जाएंगे। वहां भी पीएम मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरलतब  हैं कि उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं, जिसमें से गढ़वाल मंडल में तीन और कुमाऊं  में दो सीटें आती हैं। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top