Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का, 2002 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का, 2002 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ।

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में धामपुर वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी।

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, धामपुर में आयोजित हुआ विशाल शिविर।

मुख्य अतिथि सांसद नगीना चन्द्रशेखर आज़ाद रावण ने किया शिविर का शुभारंभ।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान।

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, धामपुर में बुधवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 2002 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में धामपुर के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। 

दिनांक 07 मई 2025 बुधवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद नगीना चन्द्रशेखर आज़ाद रावण एवम् डॉ पंकज कुमार गर्ग, वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि सांसद नगीना चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह संसद में इस बात को जोर देकर उठाएंगे कि कैंसर नोटिफिकेशन को अनिवार्य रूप से आंकड़ों के रूप में दर्ज किया जाय. ताकि कैंसर पॉजिटिव आंकड़ों की वास्तविक जानकारी भारत सरकार के पास दर्ज हो सके. इस आधार पर भारत सरकार कैंसर रोगियों के लिए और प्रभावशाली उपचार योजनाएं बना सकेगी.उन्होंने कहा कि जब उनके संसदीय क्षेत्र से लोग श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल जाकर बेहतर इलाज के संस्मरण सांझा करते हैं तो बहुत खुशी होती है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आमजन को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने धामपुर क्षेत्र में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया। इसके लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल प्रबन्धन से आग्रह किया कि भविष्य में भी धामपुर में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने कई ऐसे उदाहरण पेश किए जिसमें कैंसर जागरूकता होने पर कई मरीजों को कैंसर की प्रथम स्टेज पर ही डायग्नोसिस हो गया और मरीज की जान बचाई गई। उन्होंने आहवाहन किया कि आप सभी अपने आस पास इस बात की जानकारी दें कि यदि किसी भी व्यक्ति में कैंसर का कोई लक्षण दिखाई दे तो वह कैंसर विशेषज्ञ से तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। अपने व्याख्यान में उन्होंने कैसर के लक्षण, उपचार, आधुनिक तकनीकों एवम् रोकथाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक आर.एस. यादव, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, धामपुर, सिद्धार्थ नेगी, ललित कुमार, राजवीर सिंह, जगमोहन रावत, शालिनी चैहान, हरप्रीत कौर, दीपेन्द्र कुमार, मनोज कुमार का विशेष सहयोग रहा।  शिविर में कैसर विशेषज्ञ डॉ पंकज कुमार गर्ग, न्यूरोलोजिस्ट डॉ. विनीत बंसल, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. साईं देवरथ, आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ अर्चना टण्डन, मेडिसिन विभाग से फिजीशियन डॉ तरुण, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका शाह, शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मनमीत सिंह, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षित गुप्ता, नेत्र रोग विभाग से डॉ पलाश बाउरी, मनोरोग विभाग से डॉ विदुषी मक्कड़, हड्डी रोग विभाग से डॉ अनुपम शर्मा, दंत रोग विभाग से डॉ मोनिका रावत, फिजियोथैरिपिस्ट डॉ संदीप कुमार ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रैशर जॉच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, दिनेश रतूड़ी, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top