Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

ऑपरेशन सिंदूर पर मुख्यमंत्री धामी ने, सेना के पराक्रम को किया नमन, कहा ये नया भारत है घर में घुसकर मारता।

ऑपरेशन सिंदूर पर मुख्यमंत्री धामी ने, सेना के पराक्रम को किया नमन, कहा ये नया भारत है घर में घुसकर मारता।

देहरादून :- पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) नाम दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि यह हमला न सिर्फ पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की हुई हत्या का प्रतिशोध है अपितु यह इस बात का भी परिचायक है कि कोई भी अगर हमारे देश की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा को चुनौती देगा तो उसे नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय सेना ने देर रात पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया है। आतंकवाद पर इस कमर तोड़ कार्रवाई से हमारे वीर जवानों ने एक बार फिर पूरे देश का मस्तक ऊंचा कर दिया है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत द्वारा आतंकवाद पर किया गया यह हमला (Operation Sindoor) न सिर्फ पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की हुई हत्या का प्रतिशोध है अपितु यह इस बात का भी परिचायक है कि कोई भी अगर हमारे देश की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा को चुनौती देगा, तो भारत उसे उसके घर में घुसकर जवाब देने में सक्षम है।

उत्तराखंड भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि ये नया भारत है, ये घर में घुसेगा भी, और मारेगा भी!। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” – जब भारत की बेटियों का सिंदूर लहूलुहान हुआ, तब देश ने कसम खाई, अब शांति नहीं, न्याय होगा। हमारी वीर सेना ने दिखा दिया, आतंक का हर चेहरा मिटेगा, हर आंसू का बदला लिया जाएगा। देश एकजुट है आतंकवाद के खिलाफ, देश एकजुट है सीमा पार से रची जा रही साजिशों के खिलाफ। हिंदुस्तान खामोश नही बैठेगा..जय हिंद की सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top