Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

अधिकारियों ने एसईओसी से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी।

अधिकारियों ने एसईओसी से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन पूरी टीम के साथ पहुंचे।

घायल यात्री को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया।

देहरादून :- उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग की। उन्होंने जिलाधिकारी उत्तरकाशी मेहरबान सिंह बिष्ट से फोन पर वार्ता कर रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। एसईओसी से ग्राउण्ड जीरो में मौजूद राहत और बचाव दलों से भी लगातार अपडेट लिया जाता रहा।

गुरुवार को सुबह 8.30 बजे यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को एरोट्रांस कंपनी के हेलीकॉप्टर के उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगनानी के पास क्रैश होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राज कुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी डॉ. बिमलेश जोशी, एसईओसी प्रभारी रोहित कुमार तथा यूएसडीएमए के अन्य विशेषज्ञ कंट्रोल रूम पहुंचे।

एसईओसी से तत्काल घटनास्थल के जियो कोआर्डिनेट्स प्राप्त किए गए ताकि राहत और बचाव कार्यों के दौरान एयर सपोर्ट की आवश्यकता महसूस होने पर कोई दिक्कत न आए। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस दुखद हादसे में छह लोगों की मृत्यु हुई है तथा एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को हेली एम्बुलेंस के जरिये एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। मृतकों का पोस्टमार्टम उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में किया जा रहा है। इस दौरान डॉ. वेदिका पन्त, डॉ. पूजा राणा, मनीष भगत, हेमंत बिष्ट, सुश्री तंद्रिला सरकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top