Breaking News
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी, विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी, विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए दिशा निर्देश।
पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए दिशा निर्देश।
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर, रेखा आर्या।
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर, रेखा आर्या।
गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं, मुख्य सचिव।
गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं, मुख्य सचिव।
ऋषिकेश आईडीपीएल में जुआरी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित।
ऋषिकेश आईडीपीएल में जुआरी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हार्ट वाइस,18 विषय पर कैंपेन चलाकर युवा अवस्था के हार्ट रोगियों के, मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हार्ट वाइस,18 विषय पर कैंपेन चलाकर युवा अवस्था के हार्ट रोगियों के, मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता।

युवा अवस्था में बढ़ते ह्दय रोग के मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता।

युवाओं को क्यों हो रहे ह्दय रोग और हार्ट अटैक आंकड़े चैंकाने वाले।

शरीर में अनियमित लिपिड की अवस्था, खराब जीवन शैली, अत्यधिक धूम्रपान, तेलीय खाद्य पदार्थों का अधिक इस्तेमाल मुख्य कारक।

जैनेटिक डिस्लिपिडिमिया के आधार पर कैंपेन में जागरूकता दी गई।

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में तीन दिवसीय कैंपेन का आयोजन किया गया। हार्ट वाइस-18 जैनेटिक डिस्लिपिडिमिया विषय पर आधारित कैंपेन में मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्राओं, नर्सिंग स्टाफ व नाॅन मेडिकल सहयोगी स्टाफ के हार्ट से जुड़े विभिन्न मापदण्डों का मूल्यांकन एवम् अध्ययन किया गया। देश विदेश में 18 ये 30 वर्ष के युवाओं में गम्भीर ह्दय रोगों के मामले प्रकाश में आने के बाद इस विषय को बेहद गम्भीरता से लिया जा रहा है। इस कैंपेन की खास बात यह रही कि इसमें 623 युवाओं (लड़के लड़कियों) का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लड़कियों ने बढ़चढ कर सैंपल देने में रूचि दिखाई। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैथ लैब डायरेक्टर प्रो. डाॅ तनुज भाटिया ने कहा कि इस कैंपेन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को ह्दय रोगों के प्रति जागरूक करना है। देश विदेश में ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं जिसमें 18 से 30 वर्ष के युवाओं को भी हार्ट अटैक व गम्भीर ह्दय रोगों के होने के मामले प्रकाश में आए हैं।

बालीवुड अभिनेता जैकी श्राफ की सुपुत्री कृष्णा श्राफ बाम्बे से इस कैंपेन को ज्वाइन करने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंची। उन्होंने कैंपेन में बढ़चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने कहा कि युवाओं के फिटनेस से जुड़ी यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पूरी टीम को इस मुहिम के लिए बधाई दी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिनांक 28 से 30 अप्रैल तक कैंपेन का आयोजन किया गया। कैंपेन के दौरान 2 मरीज़ जैनेटिक डिस्लिपिडिमिया के मामले भी प्रकाश में आए। 27 वर्षीय राघव एक स्कूल में अध्यापक हैं। वह स्कूल में नियमित कक्षा ले रहे थे। अचानक क्लास लेने के दौरान वह बच्चों के सामने ही गिर गए। मेडिकल साइंस में इस अवस्था को पल्मोनरी एम्बोलिज्म कहते हैं। इसमें खूना का एक थक्का फेफड़े और ह्दय के मुहाने पर आकर जम गया था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इस मरीज़ पैन्म्ब्रा तकनीक से ह्दय उपचार किया गया। मरीज़ बिल्कुल स्वस्थ हैं और डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस मामले को विशेष रूप से कैंपेन में लिया गया। 

इस कैंपेन में श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ सांइंसेज की मेडिकल छात्राओं ने भारी संख्या मं प्रतिभाग किया। अपने अनुभव सांझा करते हुए छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम बहुत अच्छा है। देश विदेश में इस विषय को बेहद गम्भीरता के साथ लिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने भी इस विषय पर ध्यान आकर्षित करवाने हेतु आयोजन टीम को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top