Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

5 जून से जुलाई माह तक प्रदेश के, सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य। 

5 जून से जुलाई माह तक प्रदेश के, सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य। 

पौधारोपण के साथ चलाया जाएगा मतदाता जागरुकता का अभियान।

5 जून से जुलाई माह तक चलेगा प्रदेशभर में अभियान, कई विभाग होंगे शामिल।

देहरादून :- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर प्रदेश भर में विश्व पर्यावरण दिवस से वृहद पौधारोपण एवं मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान में प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों सहित पूरे प्रदेश में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय में इस अभियान की तैयारियों के सम्बंध में इस अभियान से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरुकता एवं पौधारोपण अभियान आगामी 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से जुलाई माह के अंत तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 11 हजार 700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं, इस अभियान में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सबसे बुजुर्ग, नए एवं महिला मतदाताओं से पौधारोपण कराया जाएगा। इस अभियान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पौधारोपण के बाद उन पौधों की देखभाल के लिए भी सम्बंधित लोगों से सहयोग लिया जाएगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जोगदंडे ने बताया कि इस पौधारोपण अभियान को लोकपर्व हरेला के साथ जोड़ते हुए पूरे जुलाई माह तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों हेतु माहवार थीम तय की गई हैं। जून माह की थीम “एव्री ड्रॉप ऑफ रेन, एव्री वोट काउंट“ एवं जुलाई माह की थीम ”हरेला का संदेश, वोट बने विशेष” रखी गई है। इन थीम्स को मतदाता जागरुकता से जोड़ते हुए प्रदेश भर के सभी जनपदों में जिलाधिकारी एवं सीडीओ के माध्यम से अभियान चलाए जांऐगे। इस अभियान मे ंसभी जनपदों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से संपादित किया जाएगा। 

*ऑनलाइन प्रतियोगिता का होगा आयोजन*

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सीईओ कार्यालय द्वारा इस अभियान को व्यापक रुप देने के साथ ही पौधारोपण करने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। अभियान में बढ़चढ कर हिस्सा लेने वाले मतदाताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा।

बैठक में वन विभाग, उद्यान विभाग, शहरी विकास विभाग, एमडीडीए, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग, पंचायतीराज एंव ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top