Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक, स्वाति एस.भदौरिया ने किया हरिद्वार में, विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक, स्वाति एस.भदौरिया ने किया हरिद्वार में, विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण।

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता, नवजात देखभाल और संस्थागत प्रसव पर NHM निदेशक ने दिया विशेष जोर।

देहरादून/ हरिद्वार :- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की निदेशक श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया (आईएएस) ने आज हरिद्वार जनपद में महिला चिकित्सालय चैनराय, क्षय रोग चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादराबाद एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी वार्ड, एसएनसीयू, अल्ट्रासाउंड कक्ष, आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने पैथोलॉजी लैब में जाँच समय को बढ़ाकर दोपहर 1:00 बजे तक करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ मिल सके। साथ ही लैब में उपलब्ध जाँच सेवाओं की सूची प्रदर्शित करने, ओपीडी में बैठने की समुचित व्यवस्था एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिला क्षय रोग चिकित्सालय के निरीक्षण में उन्होंने दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली एवं निर्देशित किया कि दवाइयों की आपूर्ति में कोई बाधा न हो, इसके लिए स्टॉक समाप्त होने से पूर्व डिमांड भेजी जाए।

मिशन निदेशक ने सीएचसी बहादराबाद एवं आत्मलपुर बौंगला मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्र में निरीक्षण के दौरान उन्होंने आशाओं से फीडबैक लिया एवं मातृ-शिशु सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर दिया। निरीक्षण उपरांत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, रोशनाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मिशन निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू की जाएं, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं नवजातों की देखभाल, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन एवं समयबद्ध इलाज सुनिश्चित किया जाए।

मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि जहां स्टाफ नर्स की कमी है, वहाँ तत्काल नियुक्ति की जाए। आरबीएसके के अंतर्गत बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। आशा कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी और प्रशिक्षण देने पर भी बल दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी हेतु सभी सुविधाओं का रजिस्टर संधारित किए जाने के निर्देश भी दिए गए जिससे डेटा संग्रहण एवं रिपोर्टिंग में सुगमता बनी रहे।

वित्तीय अनियमितताओं पर अकाउंटेंट को कारण बताओ नोटिस जारी*

मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया को बाहदराबाद ब्लॉक निरीक्षण के दौरान वित्तीय अनियमितता देखने को मिली। जानकारी लेने पर ब्लॉक अकाउंटेंट अनुज गुप्ता कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद मिशन निदेशक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ब्लॉक अकाउंटेंट अनुज गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह के अन्दर राज्यस्तरीय एक टीम आकर विभिन्न कार्यों का ऑडिट कर अपनी रिपोर्ट सौपेंगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने निदेशक स्वाति एस. भदौरिया का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि निरीक्षण में दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक निमी राणा द्वारा एनएचएम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की पीपीटी प्रस्तुति दी गई।

समीक्षा बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, पीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज, सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. संदीप निगम, डॉ. उमा रावत, डॉ. नितिन अरोड़ा, डॉ. आर.बी. सिंह, डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. शादाब सिद्दीकी, डॉ. आरती बहल सहित अन्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top