Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की है जरूरत, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशभर में निकाल रही है सिंदूर यात्रा, आशा नौटियाल।

आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की है जरूरत, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशभर में निकाल रही है सिंदूर यात्रा, आशा नौटियाल।

देहरादून :- पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना ने जिस तरह आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है, उसी पराक्रम के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश भर में जगह जगह सिंदूर यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा के क्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता का जिक्र कर कहा हमारी जाबांज सेना ने नारियों के सिंदूर के सम्मान में ही दुश्मनों का समूल नाश किया है। पहलगाम में जिस तरह से आतंकी घटना को अंजाम दिया गया उसका मुंह तोड़ जवाब भारतीय सेना ने दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। 

आशा नौटियाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने अपने शौर्य पराक्रम और युद्ध कुशलता का परिचय दिया है। साथ ही कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में सिंदूर यात्रा निकल रहे है ।भाजपा महिला मोर्चा पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल हो रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार जगह-जगह पर कैंडल मार्च निकल रहे है। भारतीय सेना ने जिस तरीके से मुंहतोड़ जवाब और आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम किया है इससे हर भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

श्रीमती नौटियाल ने कहा कि किसी भी आतंकी घटना को युद्ध माने जाने की घोषणा साबित करती है कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि आज महिला मोर्चा के कार्यकर्ता जिस तरह से जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, उसमें आमजन मानस की सहभागिता हो रही है। भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए आम नागरिक भी अपना सहयोग देने के लिए आगे आ रहे है। केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए दृढ़ है और यह लड़ाई आतंकवाद के समाप्त होने तक जारी रहेगी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से सिंदूर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top