Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा। 

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा। 

देहरादून :- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के उत्तराखंड प्रवास का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, उनका पीएम मोदी की वाइब्रेंट विलेज नीति के तहत गूंजी और आदि कैलाश का यह दौरा सीमा क्षेत्रों के विकास को नई गति देने का काम करेगा। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा कल से दो दिवसीय प्रवास के तहत राज्य के पिथौरागढ़ पहुंचने वाले है। उनके वाइब्रेंट विलेज गूंजी और आदि कैलाश के दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए भट्ट ने समस्त प्रदेशवासियों की तरफ से स्वागत किया है। साथ ही कहा, नड्डा जी का सीमावर्ती क्षेत्रों मैं पहुंचकर वहां चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करना, इन प्रोजेक्टों की गति को तीव्र और प्रभावी बनाएगा। वहां के महिला स्वयं सहायता संस्थाओं द्वारा संचालित कार्यस्थलों में स्वास्थ्य मंत्री का भ्रमण, मातृ शक्ति का हौंसला बढ़ाने वाला होगा। ये हम सबका सौभाग्य है कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास हेतु चलाई जा रही मोदी जी की वाइब्रेंट विलेज योजना का सर्वाधिक लाभ देवभूमि को मिल रहा है। पीएम मोदी स्वयं, समय समय पर सीमाओं को विकसित और सशक्त बनाने की अपनी इस नीति के अनुशार समीक्षा के लिए आते रहते हैं। ऐसे में एक के बाद एक, नड्डा जी की तरह केंद्रीय मंत्रियों का भी वाइब्रेट विलेजों में आना यहां विकास कार्यों को नई गति देने का काम करता है।

इस प्रवास में केंद्रीय मंत्री नड्डा, कल 18 मई प्रातः सबसे पहले देहरादून के ज्योलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे, उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से गुंजी पिथौरागढ़ जायेंगे। जहां वह वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। वह गूंजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी करेंगे। साथ ही वह ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन और महिला फेडरेशन द्वारा गूंजी में संचालित होम स्टे का भ्रमण करेंगे। वाइब्रेंट विलेज गूंजी में ही रात्रि प्रवास करने के बाद दूसरे दिन वे वाया देहरादून दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top