Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी, खेल मंत्री रेखा आर्या।

प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी, खेल मंत्री रेखा आर्या।

चौथी किओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित।

देहरादून :- खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में चल रही चौथी किओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने बीते माह उज्बेकिस्तान में देश के लिए मेडल जीतने वाले तीन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। 

परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में चल रही इस प्रतियोगिता में देश के कुल 32 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेल और उसके बाद से देश भर से जितने भी खिलाड़ी उत्तराखंड आए हैं उन सभी ने यहां की खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बताया। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी मेजबान बन रहा है जो प्रदेश के हर नागरिक के लिए गौरव का विषय है। खेल मंत्री ने कहा कि अब खिलाड़ी को अपने करियर की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, वह जैसे ही प्रदेश के लिए पदक जीत कर लाएंगे, सरकारी नौकरी उनकी प्रतीक्षा करती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम में पदक जीतने पर नौकरी में रिजर्वेशन ज्यादातर राज्यों में दिया जाता है, लेकिन उत्तराखंड में अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को भी आरक्षण के दायरे में लाया गया है। 

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी दूसरे प्रोफेशन में उनका नाम और यश एक सीमित दायरे में ही रहता है लेकिन अगर वें एक खिलाड़ी के तौर पर नाम कमाते हैं तो उनकी कीर्ति किसी भी सीमा की मोहताज नहीं रहती। खिलाड़ी पूरे विश्व के युवाओं का आदर्श बन जाता है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 23 से 25 मई तक उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतने वाले तरुण शर्मा, अलीशा और भुवनेश्वरी जाधव को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भारत शर्मा, महासचिव संजीव जांगड़ा, आयोजन समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगई, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top