Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

प्रवासी उत्तराखंडियों ने चार स्कूलों में, आयोजित किया समर कैम्प। 

प्रवासी उत्तराखंडियों ने चार स्कूलों में, आयोजित किया समर कैम्प। 

उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और उत्तराखंड सरकार के अधीन प्रवासी उत्तराखंडी सेल का प्रयास। 

देहरादून :- उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और उत्तराखंड सरकार के प्रवासी उत्तराखंडी सेल की ओर से पौड़ी, टिहरी और अल्मोड़ा के चार स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न तरह की शैक्षणिक ओर सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। 

प्रवासी सेल के प्रभारी सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं के लिए चार जगहों पर इन समर कैम्प आयोजन किया। इसी क्रम में पौड़ी जिले के डबरालस्यूं में पांच से 15 जून के बीच 10 दिवसीय समर कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें छात्र – छात्राओं को बुक रीडिंग, योगा, नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत, पर्यावरण अध्ययन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसी क्रम में पीएम श्री जीआईसी बल्ली में 16 जून को 10 दिवसीय समर कैम्प का समापन हुआ। जिसमें विद्यालय के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने विविध गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समर कैम्प के दौरान बच्चों ने भाषण, नाटक, नृत्य और कलात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। समापन समारोह में छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण और प्रदूषण, सार्वजनिक भाषण कला और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे विषयों पर ओजस्वी भाषण दिए। बालिकाओं ने गढ़वाली लोकनृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को जीवंत किया। इसके साथ ही एक बहुसांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति में पंजाबी, बंगाली, राजस्थानी और मराठी संगीत पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। गढ़वाली हास्य नाट्य ने दर्शकों को खूब हँसाया और लोकभाषा की सुंदरता को सामने लाया।

इसी तरह अल्मोड़ा जनपद के राजकीय जूनियर हाई स्कूल अल्मोड़ा और रूप ज्योति पब्लिक स्कूल ग्वालकोट में 18 जून से 10 दिवसीय समर कैम्प शुरु हुआ है, जो 28 जून को सम्पन्न हुआ। समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top