Breaking News
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।

डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्य, डाॅ. धन सिंह रावत।

केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। 

गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे, निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।

गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में, कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, 16 फरवरी को लोक भवन घेराव को लेकर हुई चर्चा। 

मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन, देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से, उत्तराखण्ड सब एरिया डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर राम सिंह थापा ने की भेंट।

देहरादून :-  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखण्ड सब एरिया डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर राम सिंह थापा ने भेंट की। इस दौरान गढ़ी कैंट क्षेत्र में नव निर्मित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, 26 जुलाई को आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान बीरपुर स्थित बनिया बाजार में बरसात के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या और उससे प्रभावित 27 से अधिक परिवारों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्य प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

इसके अतिरिक्त, मसूरी के लंढौर कैंट क्षेत्र में पार्किंग और सीवरेज की समस्या को लेकर चर्चा की गई। मंत्री जोशी ने कहा कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु शीघ्र ही कैंट बोर्ड के साथ एक संयुक्त निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top