Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

शहीद मनोज राणा की 12वीं पुण्यतिथि पर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद मनोज राणा की 12वीं पुण्यतिथि पर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर निवासी शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि शहीद मनोज राणा का बलिदान राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च त्याग का प्रतीक है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि बलिदानियों का सम्मान करना और उनकी स्मृतियों को संजोए रखना प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कि उत्तराखंड के वीरों ने हर मोर्चे पर देश का मान बढ़ाया है। चाहे वह कारगिल युद्ध हो, आतंकी हमले हों या सीमाओं की रक्षा उत्तराखंड का हर बेटा अपने प्राणों की आहुति देने से कभी पीछे नहीं हटा। उन्होंने यह भी कहा कि बलिदानी सैनिकों के परिवारों की सेवा और सम्मान उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहीदों की यादों को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण कराया जा रहा है, जो शीघ्र ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सैन्य धाम उत्तराखंड के वीरगाथाओं का प्रतीक बनेगा, जिसे देखने देश-विदेश से लोग आएंगे।

मनोज राणा 2/4 गोरखा राइफल में सेवारत थे। वर्ष 2013 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक आतंकी हमले के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

कार्यक्रम में शहीद मनोज राणा की मां उषा राणा, बहन पिंकी राणा, सिकंदर सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top