Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना 31 जुलाई को होगी, देहरादून के सभी 06 ब्लाक के 1095 बूथों की, मतगणना के लिए लगाए जाएंगे 235 टेबल।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना 31 जुलाई को होगी, देहरादून के सभी 06 ब्लाक के 1095 बूथों की, मतगणना के लिए लगाए जाएंगे 235 टेबल।

मतगणना को लेकर कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न, कार्मिकों को पार्टी, पाली और ब्लाक आवंटित।

प्रत्येक टेबल पर 01 पर्यवेक्षक, 04 मतगणना कार्मिक रहेंगे तैनात।

दो पालियों में होगी मतगणना, प्रथम पाली सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक और दूसरी पाली सांय 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक।

देहरादून :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य 31 जुलाई को संपन्न किया जाएगा। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर दी है। नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में रविवार को मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें मतगणना टीमों को पार्टी, पाली और ब्लाक आवंटित किए गए।

देहरादून जनपद के सभी 06 विकास खंडों की मतगणना के लिए 235 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक सहित चार मतगणना कार्मिक तैनात रहेंगे। इस प्रकार 235 टेबल पर एक पाली में 1175 कार्मिक तैनात रहेंगे। जबकि दोनों पालियों को मिलाकर 2350 मतगणना कार्मिको की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 25 प्रतिशत रिजर्व पार्टियां भी बनाई गई है।

मतगणना के लिए दो पालियों की व्यवस्था की गई है। प्रथम पाली सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक और दूसरी पाली सांय 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक मतगणना का कार्य करेगी। मतगणना कार्य पूरा न होने पर फिर प्रथम पाली के कार्मिक आगे का जिम्मा सभालेंगे।

देहरादून के विकासखंड चकराता के 137 मतदेय स्थलों की मतगणना के लिए 24, कालसी के 130 मतदेय स्थलों की मतगणना के लिए 24 और विकास नगर के 247 मतदेय स्थलों की मतगणना के लिए 60 टेबल लगाई जाएंगी। वहीं विकासखंड सहसपुर के 242 मतदेय स्थलों की मतगणना के लिए 50, रायपुर के 61 मतदेय स्थलों की मतगणना के लिए 30 और डोईवाला के 273 मतदेय स्थलों की मतगणना हेतु 47 टेबल लगाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top