Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा, नेहरू कॉलोनी परशुराम चौक पर वृक्षारोपण कर, न्यायमूर्ति राजेश टंडन को प्रतीक चिन्ह किया भेंट, लालचंदशर्मा।

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा, नेहरू कॉलोनी परशुराम चौक पर वृक्षारोपण कर, न्यायमूर्ति राजेश टंडन को प्रतीक चिन्ह किया भेंट, लालचंदशर्मा।

देहरादून :- रविवार को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा नेहरू कॉलोनी परशुराम चौक पर एकत्रित होकर वृक्षारोपण किया गया। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि आज परशुराम चौक नेहरू कॉलोनी में प्रातः 10:00 बजे समस्त ब्राह्मण एकत्र हुए और हमारे बीच मुख्य रूप से न्यायमूर्ति राजेश टंडन और भक्ति प्रश्न त्यागी जी गोरिया मठ आए और सभी ब्राह्मणों ने उनका तिलक फूलमाला अंग वस्त्र और भगवान परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, और उन्होंने भगवान चिरंजीव भगवान परशुराम जी के चरणों में पुष्प माला अर्पित कर दीप जलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने बेलपत्र के पौधे का रोपण किया साथ ही भक्ति प्रश्न त्यागी ने नीम का पेड़ रोपण किया, तदुपरांत सभी ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना कर परशुराम चौक पर पौधे रोपण का कार्य किया गया इस अवसर पर पार्षद महोदय विवेक कोठारी जी ने भी पेड़ रोपण किया और ब्राह्मण सभा ने अंग वस्त्र फूल माला से उनका भी स्वागत किया।

इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज मित्रता दिवस भी है, और मित्रता दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई, और पौधारोपण करने पर सभी को पौधे के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे वातावरण शुद्ध हो और हम सबको स्वच्छ आक्सीजन मिल सके।

इस अवसर पर पंडित मनमोहन शर्मा, पंडित लालचंद शर्मा, पंडित उमाशंकर तीर्थ पुरोहित, पंडित सतेंद्र दीक्षित, संदीप धूलिया, पंडित मनोज कुमार शर्मा, उमेश जिंदल, पंडित महेश कोठारी, सावित्री शर्मा, प्रतिमा शर्मा, नीलम शर्मा, अरुण बाला,  इंद्र भट्ट, गिरीश चंद्र उप्रेती, दिनेश शर्मा, रजनीश शर्मा, कमल शर्मा, अरविंद मित्तल, संतोष शर्मा, महेश पाल, अतुल गॉड, दिनेश शर्मा, सुंदर अधिकारी, जीडी जोशी, आशीष शर्मा, धन बहादुर, पंडित मनीराम गोदियाल, रेनूजी, रोशनी नेगी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top