Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, मृतक उपनलकार्मिक के पिता बलवीर सिंह नेगी को, 50 लाख की सहायता का चैक सौंपा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, मृतक उपनलकार्मिक के पिता बलवीर सिंह नेगी को, 50 लाख की सहायता का चैक सौंपा।

देहरादून :- बुधवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में उपनल के माध्यम से विद्युत विभाग के कार्य करने वाले उपनल कर्मचारी धनवीर सिंह नेगी की आकस्मात मृत्यु होने पर उपनल और पंजाब नेशनल बैंक के बीच हुए करार के क्रम में 50 लाख की धनराशि का चैक मृतक के पिता बलवीर सिंह नेगी तथा उनकी पत्नी मंगीता नेगी का सौंपा। इस दौरान काबीना मंत्री सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने धराली में आयी प्राकृतिक आपदा के दिवंगतजनों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हम किसी की भी मृत्यु हो जाने पर उसे वापस तो नहीं ला सकते है लेकिन उनके विधिक आश्रितों को आर्थिक मदद करके परिवार कल्याण के लिए मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता का 50 लाख रूपये का पहला चैक, जो कि अनुबन्ध के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की ओर से प्राप्त हुआ है, उसे स्व० धनवीर सिंह नेगी की पत्नी को प्रदान किया गया। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि इससे पहले भी उपनल द्वारा एक लाख पचास हतार की धनराशि दी जा चुकी है और ईपीएफ के माध्यम से पत्नी तथा बच्चों को मासिक पेंशन दिये जाने की कार्यवाही की जा चुकी है। काबीना मंत्री ने कहा कि कर्मकार प्रतिकर के माध्यम से भी लगभग 10 लाख की धनराशि दिये जाने की कार्यवाही पर पत्राचार जारी है।

विदित हो कि विद्युत वितरण खण्ड, बडकोट, उत्तरकाशी में टीजी-2 के पद पर उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारी धनवीर सिंह नेगी 28 मई 2015 से कार्यरत थे। दिनांक 17 अप्रैल 2025 को क्षेत्र में बाधित विद्युत आपूर्ति को ठीक करते हुए धनवीर सिंह नेगी घायल हो गये थे तथा इसके पश्चात इनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकीय उपचार के बाद भी इन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस दौरान मृतक उनपल कार्मिक के परिवार से उनके पिता बलवीर सिंह नेगी, पत्नी मंगीता नेगी, पुत्र आयुश नेगी सहित उपनल चेयरमैन मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, ईफसिता, उनपल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, सैनिक कल्याण निदेशक बिग्रेडियर (सेनि) अमृतलाल, पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुपम, एजीएम अजीत उपाध्याय, सर्वेश पाल, सैनिक कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव सुनील सिंह, अनुसचिव निर्मल कुमार, डीजीएम उपनल राजेश नेगी, पीबीओआर के केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, कर्नल (सेनि) यूएस ठाकुर, सुखदेव गुरुंग, बचन सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top