Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे उत्तरकाशी आपदा: ग्राउंड ज़ीरो पर, प्रभवित लोगो से मिलकर नम हुई आँखे।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे उत्तरकाशी आपदा: ग्राउंड ज़ीरो पर, प्रभवित लोगो से मिलकर नम हुई आँखे।

देहरादून/उत्तरकाशी :- उत्तराखंड में जारी प्राकृतिक आपदा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खराब मौसम की परवाह किए बिना उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने हवाई निरीक्षण के जरिए क्षति का जायज़ा लिया और ग्राउंड ज़ीरो से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री प्रभवित लोगो से मिले तो उनकी आँखे भी नम हो गई उन्होंने कहा सरकार हर प्रभवित वयक्ति के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों, सेना के प्रतिनिधियों और आपदा प्रबंधन टीमों के साथ बैठक कर राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राहत और पुनर्वास कार्य हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक पीड़ित तक सहायता पहुंचे और किसी को भी संकट की घड़ी में अकेला न छोड़ा जाए।”

राहत कार्यों में जुटा प्रशासन और सेना

रेस्क्यू ऑपरेशन और मेडिकल कैंपों की स्थापना प्रभावित क्षेत्रों में कर दी गई है। भोजन, दवाइयां और जरूरी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सड़कों की मरम्मत, मोबाइल नेटवर्क की बहाली और राशन व दवाओं की आपूर्ति का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

एयर सपोर्ट तैयार

राहत कार्यों को समर्थन देने के लिए भारतीय वायुसेना के चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर पूरी तरह से अलर्ट पर हैं, ताकि ज़रूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top