Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

सड़कों की कनेक्टिविटी बहाली के लिए, युद्धस्तर पर जारी है काम, प्रदेश में अवरुद्ध 359 सड़कों में से, 243 को यातायात के लिए खोला गया, सतपाल महाराज।

सड़कों की कनेक्टिविटी बहाली के लिए, युद्धस्तर पर जारी है काम, प्रदेश में अवरुद्ध 359 सड़कों में से, 243 को यातायात के लिए खोला गया, सतपाल महाराज।

देहरादून :- प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारी बरसात से प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन होने की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरुद्ध हो गये हैं। लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे बीआरओ एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारी एवं कर्मचारी रात दिन विभिन्न मशीनों की मदद से इन सड़कों को खोलने में जुटे हैं। 

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, संचार नेटवर्क और अन्य कनेक्टिविटी जल्दी बहाल करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई पर्यटकों के फंसे होने की भी सूचना है जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल एवं धराली में आई आपदा से मातली से हर्षिल के बीच शटल सेवा प्रारंभ कर दी गई है। सरकार द्वारा रेस्क्यू का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। 274 लोगों को गंगोत्री एवं अन्य क्षेत्रों से सुरक्षित हर्षिल लाया गया है। जबकि 35 लोगों को हर्षिल से चिनूक हेलिकॉप्टर के ज़रिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया। हेली सेवा के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री को पहुंचाने का काम भी लगातार जारी है।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में गुरुवार तक लोक निर्माण विभाग के कुल 359 मार्ग अवरूद्ध थे जिनमें से 243 मार्गो को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जबकि शेष 116 अवरूद्ध मार्गों को खोलने काम युद्धस्तर पर जारी है। अवरुद्ध मार्गों में 01 राष्ट्रीय राजमार्ग, 11 राज्य मार्ग, 09 मुख्य जिला मार्ग, 02 अन्य जिला मार्ग एवं 93 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के मार्गों को सुलभ यातायात हेतु उपलब्ध रखे जाने के लिये कुल 514 मशीनें विभिन्न महत्वपूर्ण एवं मार्ग बन्द होने के सम्भावित स्थानों पर तैनात की गई हैं। धराली एवं हर्षिल सहित सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अधिशासी अभियन्ताओं को अवरूद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top