Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

तिरंगा हर घर लहराएगा, क्रांतिकारियों की याद दिलाएगा,ऋतु खण्डूड़ी भूषण।

तिरंगा हर घर लहराएगा, क्रांतिकारियों की याद दिलाएगा,ऋतु खण्डूड़ी भूषण।

देहरादून/कोटद्वार :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आह्वान पर कोटद्वार विधायक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली में भाग लिया।

कोटद्वार भाभर के मोटाढांग से मालवीय उद्यान तक आयोजित कार एवं बाइक रैली में श्रीमती खण्डूड़ी भूषण ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच देश के हर नागरिक को एक सूत्र में जोड़ने की है। हर घर पर तिरंगा फहराना, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा, “तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम कोटद्वार से यह संदेश दे रहे हैं कि हम सभी एकजुट हैं, और अपने वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाते रहेंगे, ताकि वे देश की सीमाओं पर उसी साहस और निष्ठा से रक्षा करते रहें। इस अवसर पर हमने उत्तरकाशी के धराली में हाल ही में आई आपदा के पीड़ितों को भी याद किया और उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।”

जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा, “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे गर्व, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है। कोटद्वार की जनता ने आज अद्भुत एकता और देशभक्ति का परिचय दिया है।”

मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा, “तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जो ज्वार उमड़ा है, वह हमारे बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल करेगा।”

इस अवसर पर राज्यमंत्री राजेंद्र अन्थवाल, इफको डायरेक्टर उमेश त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन रावत, मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत, विकाशदीप मित्तल, श्रीमती प्रेमा खंतवाल, पार्षद सौरव नौडियाल, राजेंद्र बिष्ट, शशिकांत जोशी, प्रमोद केष्टवाल, रजनीश बेबनी, श्रीमती नीरू बाला खंतवाल, श्रीमती सिमरन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top