देहरादून :- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान गत तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।
सीएम धामी ने कहा कि स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बना हूँ और आप समस्त प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय व दुकान आदि पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराकर देश की स्वाधीनता के लिए मर मिटने वाले सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर ज़रूर साझा करें।
जय हिंद! 🇮🇳
