Breaking News
विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा, सतपाल महाराज। 
विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा, सतपाल महाराज। 
दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी, 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण।
दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी, 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण।
पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।
पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति।
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति।
उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने, नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, उच्च शिक्षा के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा।
उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने, नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, उच्च शिक्षा के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा।
2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को, संतों का मिला आशीर्वाद, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।
2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को, संतों का मिला आशीर्वाद, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन, रेखा आर्या।
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा। 

सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबर, फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस।

सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबर, फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस।

मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा।

अफवाहों से आपदा राहत और सरकारी कामकाज पर पड़ रहा असर।

सोशल मीडिया के कालनेमियों पर उत्तराखंड पुलिस की पैनी नजर।

देहरादून :- प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सूचनाएं प्रसारित कर जनमानस को गुमराह करने वाले तत्वों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को देहरादून पुलिस ने तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र के आधार पर की गई है।

*आपदा प्रभावित क्षेत्र और असर*

प्रदेश के बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपद इन दिनों आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हैं। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री बदलने जैसी झूठी खबरें फैलाना न केवल राहत एवं बचाव कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करता है, बल्कि सरकारी कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है।

*पुलिस की जांच और कार्रवाई*

जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि फेसबुक पेज “आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति”, “उत्तराखण्ड वाले” और “जनता जन आंदोलन इरिटेड” से मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी झूठी व भ्रामक पोस्ट प्रसारित की गई थीं। इस आधार पर तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*पुलिस की अपील*

उत्तराखण्ड पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना का प्रसार करने से बचें।

सोशल मीडिया के कालमियों को भी स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि अफवाह फैलाने अथवा भ्रामक पोस्ट करने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top