Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 2 सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला, 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 2 सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला, 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, कहा आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, कहा आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने, सहसपुर विधानसभा पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर, SIR आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने, सहसपुर विधानसभा पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर, SIR आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स में, ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया प्रतिभाग।
फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स में, ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया प्रतिभाग।
काबिना मंत्री खजानदास ने किया, मन्नुगंज एंव रिस्पना का भ्रमण।
काबिना मंत्री खजानदास ने किया, मन्नुगंज एंव रिस्पना का भ्रमण।
विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा, सतपाल महाराज। 
विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा, सतपाल महाराज। 
दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी, 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण।
दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी, 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण।
पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।
पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना मन की बात, रेखा आर्या।

खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना मन की बात, रेखा आर्या।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अंबेडकर नगर मंडल के अंतर्गत इंद्रेश नगर स्थित सामुदायिक भवन में मन की बात का 125 वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि इस बार का मन की बात एपिसोड खिलाड़ियों के लिए बहुत प्रेरणादायक रहा। 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह 30 मिनट के एपिसोड में लगभग एक तिहाई समय सिर्फ खेल और खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया, वह भारत को खेल जगत में महाशक्ति बनाने के उनके विजन को दिखाता है। उन्होंने न सिर्फ विजेता खिलाड़ियों से फोन पर बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया, साथ ही इन खिलाड़ियों को विषम परिस्थितियों में समर्थन देकर आगे बढ़ने का मौका देने के लिए उनके अभिभावकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस खेल प्रेम से उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में प्रतिष्ठित करने का हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यूपीएससी में मामूली अंतर से पीछे रह जाने वाले हज़ारों युवाओं के लिए “प्रतिभा सेतु पोर्टल” बनाकर उद्योग जगत में उन्हें लाखों रुपए पैकेज की नौकरी का मार्ग प्रशस्त करना प्रधानमंत्री के विजन के एक और आयाम दिखता है। 

रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया, जो अमेरिका के औचित्यहीन टैरिफ लगाने के कारण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पार्षद मनोज जाटव, मंडल महामंत्री अक्कू जैन, नरेश जाटव, रानी आर्या, अजय मित्तल, विवेक बिरला, सविता, निखिल, लेखराज जाटव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top