Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां नंदा-सुनन्दा की, प्राण प्रतिष्ठा में किया पूजन, लिया मां नंदा-सुनन्दा का आशीर्वाद।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां नंदा-सुनन्दा की, प्राण प्रतिष्ठा में किया पूजन, लिया मां नंदा-सुनन्दा का आशीर्वाद।

देहरादून :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित कौलागढ़ में कुर्मांचल परिसर, गढ़ी शाखा द्वारा आयोजित मां नंदा एवं सुनन्दा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में धर्मपत्नी निर्मला जोशी संग प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मां नंदा देवी उत्तराखण्ड की आराध्य देवी हैं। वे हिमालय की कन्या और भगवान शंकर की अर्धांगिनी पार्वती का स्वरूप मानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि नंदा देवी की राजजात यात्रा उत्तराखण्ड का महाकुंभ कहलाती है, क्योंकि यह हर 12 वर्ष में एक बार आयोजित होती है और इसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मां नंदा देवी की यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम भी है। इसमें गढ़वाल और कुमाऊँ, दोनों क्षेत्रों के लोग मिलकर भाग लेते हैं, जो उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता में एकता का उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि नंदा देवी राजजात यात्रा हमें श्रद्धा, धैर्य और एकता का संदेश देती है और उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करती है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी धार्मिक आस्था को बल देते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। इस दौरान परिसर में भक्तों द्वारा पारंपरिक भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। पूरा वातावरण मां नंदा-सुनन्दा के जयकारों और भक्ति रस से गूंजायमान रहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, बबीता लोहनी, प्रेम तिवारी, तनुजा तिवारी, केशव जोशी, ललित मोहन जोशी, हरिश्चंद्र पांडे, राकेश लोहनी, जी.सी.जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top