Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

सेना और भारतीय जनता पार्टी की सोच में राष्ट्र सर्वोपरि, इसी सोच के कारण मैं भाजपा से जुड़ा, जनरल वीके सिंह।

सेना और भारतीय जनता पार्टी की सोच में राष्ट्र सर्वोपरि, इसी सोच के कारण मैं भाजपा से जुड़ा, जनरल वीके सिंह।

देहरादून:- सोमवार को सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेनि) वीके सिंह ने देहरादून के नयागाँव विजयपुर हाथीबड़कला में टिहरी लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में प्रतिभाग किया गया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेनि) वीके सिंह ने कहा कि सेना और भारतीय जनता पार्टी की सोच में राष्ट्र सर्वोपरि है। 2013 में इसी सोच के कारण मैं भाजपा से जुड़ा। केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा दशक से जनता की सेवा कर रहा हूं। कहा देश में 2016 में 415 स्टार्टअप थे। आज दुनिया में तीसरे नंबर पर है। डिजिटल इंडिया आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा भारत में है। मोदी ने हर क्षेत्र को छुआ है। महिला सशक्तिकरण पर अनेक काम किए गए हैं। 10 वर्षों के अंदर देश के नागरिकों में भरोसा गया है। इस दौरान जनसभा में जनरल वीके सिंह ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की और भरोसा जताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाएगी।

वही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा आज देश की कमान ऐसे व्यक्तित्व पर है जो जहां एक और किसान की चिंता करता है और दूसरी तरफ सीमा पर खड़े जवान की भी चिंता करता है। कहा जब मोदी जी ने सत्ता संभाली थी 2014 में भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में 11 नंबर पर थे और आज हम छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होगा, ऐसी सरकार केंद्र के अंदर चल रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास के नारे के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर अग्रसर होकर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा में उपस्थित लोगों भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की और रिकॉर्ड मतों से तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने तथा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी सहभागिता निभाने का आव्हान भी किया। इस दौरान कई पूर्व सैनिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

इन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता- सूबेदार चंद्र मोहन ,सूबेदार नवीन थापा, माया पंवार, सूबेदार मेजर नवराज, सूबेदार मेजर गौतम गुरुंग सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर राज्यमंत्री कैलाश पंत, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल डी अग्निहोत्री, मेजर जनरल अभय कार्की, कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, कर्नल लक्ष्मण सिंह, कर्नल सतीश शर्मा, कर्नल कैलाश देवरानी, कर्नल आनंद थपलियाल, कर्नल श्याम प्रधान, कैप्टन दिनेश प्रधान, कैप्टन दिगम्बर बलूनी, चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, आरएस परिहार, पूनम नौटियाल, शमशेर सिंह बिष्ट, भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, प्रभा शाह, देवन्द्र रावत, आशीष थापा, अंकित जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top