Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

सोशल मीडिया पर लोकसभा प्रत्याशी की भ्रामक खबर वायरल करने के प्रकरण में दून पुलिस की कार्यवाही।

सोशल मीडिया पर लोकसभा प्रत्याशी की भ्रामक खबर वायरल करने के प्रकरण में दून पुलिस की कार्यवाही।

देहरादून 02-04-2024 को लोकसभा प्रत्याशी, टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर दी गई लिखित तहरीर, जिसमें अज्ञात व्यक्तियो द्वारा फर्जी कथन/पेपर कटिंग तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए उनकी छवि धूमिल करने तथा उक्त पेपर कटिंग के सम्बंध में सम्बन्धित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र से जानकारी करने पर उनके द्वारा ऐसी किसी खबर को प्रकाशित न होना अवगत कराने, के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया।

अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि “The Krishna Classes,,नाम के यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक फेक वीडियो/न्यूज प्रकाशित की जा रही थी, जिसमें लोकसभा प्रत्याशी टिहरी गढ़वाल के सम्बंध में एक फर्जी खबर को एडिट करने के उपरान्त यू-ट्यूब चैनल तथा फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था, उक्त पेपर कटिंग के सम्बंध में जब सम्बन्धित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र से जानकारी की गई तो उनके द्वारा ऐसी किसी खबर को छापने का खंडन किया गया। जिस पर उक्त यू-टयूब चैनल के संचालक के सम्बंध में जानकारी की गई, तो उक्त यू-ट्यूब चैनल कृष्ण प्रसाद पुत्र केसरी चन्द्र, निवासी ग्राम अणु(प्लास) पो0ओ0 अणु, तहसील त्यूनी देहरादून, उम्र 25 वर्ष, वर्तमान पता लक्ष्मी निवास रायपुर देहरादून के नाम पर होना ज्ञात हुआ। प्रकाश में आये अभियुक्त से कोतवाली नगर में पूछताछ की गई, जिसमें अभियुक्त कृष्ण प्रसाद द्वारा बताया कि उसने अपने यू-ट्यूब चैनल पर जो राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र की पेपर कटिंग लगाई थी, वह उसे एक व्हॉटस्एप ग्रुप ’’बॉबी पंवार मिशन लोकसभा 2024’’ के माध्यम से प्राप्त हुई थी, उक्त ग्रुप के 04 ग्रुप एडमिन सूरज सिंह, मनेन्द्र सिंह, सनी तथा साकेन्द्र सिंह है।

अभियुक्त द्वारा उक्त पेपर कटिंग पर एक वीडियो एडिट कर अपने यू- टयूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त कृष्णा प्रसाद के मोबाइल को कब्जे में लेते हुए, उक्त अभियोग में धारा 465, 468, 471, 505(1), 201, 120(बी) भादवि की बढोतरी करते हुए अभियुक्त को 41 सीआरपीसी का नोटिस देकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त से पूछताछ तथा अब तक की विवेचना में विभिन्न स्रोतो से संकलित साक्ष्यों से उक्त पेपर कटिंग तथा आपत्तिजनक पोस्टों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पेज पर उपरोक्त नामों से (महेन्द्र रावत, राजू रावत उत्तराखण्डी, बाबी पवांर टिहरी लोकसभा फेसबुक पेज, चिरंजी भट्ट) तथा भूपेन्द्र रावत व पियुष जोशी द्वारा अपने नम्बरों से व्हट्सएप गु्रपों में प्रसारित/प्रचारित किया जाना प्रकाश में आया है। इसके अतिरिक्त ऐसे सभी अन्य व्यक्तियों, जिनके द्वारा उक्त भ्रामक खबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, को चिन्हित किया जा रहा है, उक्त सभी व्यक्तियो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top