Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, ग्रामीण विकास को लेकर योजनाओं की समीक्षा की।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, ग्रामीण विकास को लेकर योजनाओं की समीक्षा की।

देहरादून :- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तराखण्ड के मिलेट्स (श्रीअन्न) की देशभर में बढ़ती डिमांड को देखते हुए राज्य में इनके उत्पादों को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों एवं चारधाम यात्रा मार्ग जैसे प्रमुख स्थानों पर मिलेट्स आधारित बेकरी स्थापित की जाए, ताकि यहां आने वाले तीर्थयात्री और पर्यटक स्थानीय उत्पादों से सीधे जुड़ सकें।

मंत्री जोशी ने कहा कि मिलेट्स से रस, केक जैसे इनोवेटिव बेकरी उत्पाद तैयार कर बाजार में उतारे जाएं। इससे किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना के संबंध में भी चर्चा की गई। मंत्री ने निर्देश दिए कि कृषि विभाग के साथ शीघ्र ही संयुक्त बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) के मानदेय बढ़ोतरी के विषय पर भी चर्चा हुई।

मंत्री ने अधिकारियों को हाऊस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में वे साइट एमिनिटी सेंटर स्थापित किए जाएं, जहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की बिक्री हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और मिलेट्स जैसे पौष्टिक अनाज का उपयोग तेजी से बढ़ेगा।।

बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि प्रदेश में अब तक 1.65 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जो स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विकासनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मंडवे और झंगोरे के बिस्कुट तथा हरिद्वार जिले में सिंघाड़ा बिस्कुट तैयार करने जैसे अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान बैठक में आगामी सरस मेलों के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को इस बार के चयनित जनपद उधमसिंह नगर तथा टिहरी में आयोजित वाले सरस मेलों की सभी तैयारियां समय पर सुव्यस्थित ढंग से की जाए।

बैठक में ग्राम्य विकास की अपर सचिव झरना कमठान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top