Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों मे एयर लिफ्ट कर बंटा राशन, 168 लोगों को जिला प्रशासन ने होटल मे किया शिफ्ट।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों मे एयर लिफ्ट कर बंटा राशन, 168 लोगों को जिला प्रशासन ने होटल मे किया शिफ्ट।

कार्लीगाड के 60 प्रभावित हिलायन व्यूज, सेरागांव 32 लोगों को ईरा रिजोर्ट, तथा कुल्हान के 76 लोग हिल व्यू में शिफ्ट किए गए।  

वंछित स्कूल, सामुदायिक भवन से इतर व्यवस्थित होटल में प्रभावितों को शिफ्ट करना बेहतर समझा प्रशासन ने 

आपदा प्रभावितों को गुणवत्तापूर्वक भोजन, स्वास्थ्य जांच, सुरक्षित स्थान पर रखना जिला प्रशासन का दायित्व, कर्तव्य, डीएम।

सीएम के निर्देश पर अपने प्रभावित जनमन को हरसंभव मदद सुविधा देगा प्रशासन, डीएम।

देहरादून :- आपदा के दूसरे दिन पीड़ितों तक मदद पहुंचाने मे जुटे जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविर में ठहराए गए लोगों को नजदीकी सुरक्षित स्थानों होटल में शिफ्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी निरंतर आपदा बचाव कार्यों की माॅनिरिटरिंग कर रहे हैं। विभागों से समन्वय करते हुए जिले में राहत कार्य संचालित करा रहे हैं। जिले में आपदाग्रस्त क्षेत्र मजाड़ कार्लीगाड में सर्च एवं रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी द्वारा नागल हटनाला में प्राइमरी स्कूल में ठहराए गए आपदा प्रभावित 60 लोगों को होटल हिमालयन व्यू में शिफ्ट कर दिया गया है। कार्लीगाड के 60 प्रभावित हिलायन व्यू, सेरागांव 32 को ईरा रिजोर्ट, तथा कुल्हान के 76 लोग हिल व्यू में शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश पर कि प्रभावितों को सुरक्षित एंव गुणवत्तायुक्त सफाई व्यवस्था वाली जगह पर शिफ्ट किया जाएगा तथा प्रत्येक प्रभावित का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा।

जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित करते हुए 5 होटल वाईब्स लाईन, आईसबर्ग, हेली रिसोर्ट एण्ड रेस्टोरेंट, होटल हिल व्यू, पर्ल इन अधिग्रहित करते हुए 10 कार्मिकों को भी तैनात किया गया है, तथा जिला पर्यटन विकास अधिकारी को नोडल तथा सहायक खण्ड विकास अधिकारी रायपुर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है प्रभावितों की सुविधा हेतु प्रत्येक होटल में 2-2 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित गांव फुलेत, सरखेत छमरौली, सिल्ला, क्यारा तथा आसपास के गांव में राशन एयरलिफ्ट किया है। जिला प्रशासन आपदा के दृष्टिगत मुस्तैद है। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन ने प्रभावित गांव जिनका सम्पर्क टूट गया है ऐसे गावों में राशन एयरलिफ्ट किया है। गांव का कट संपर्क कटने से लगभग 60 परिवारों पर संकट आ गया था। जिला प्रशासन देहरादून ने 150 किट जिसमें दाल चावल, आटा, नमक,चीनी बिस्कुट, भूने चने आदि सभी जरूरी सामग्री शामिल है तथा 1 किट का वजन 15 से 20 किलो लगभग है को प्रभावित गावों में एयरलिफ्ट कर पंहुचाया गया है।

सहस्रधारा-कार्लीगाड सडक कई जगहो पर क्षतिग्रस्त होने बावजूद युद्ध स्तर पर जिला प्रशासन ने त्वरित कारवाई करते हुए मजयाडी तोक में दैवीय आपदा से मलबे में दबे जन एवं पशु की तलाश के लिए जेसीबी मौके पर पहुंचा दिया है। सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top