Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

25वें राज्य स्थापना दिवस पर, पंतनगर विश्वविद्यालय में होगा भव्य किसान सम्मेलन, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

25वें राज्य स्थापना दिवस पर, पंतनगर विश्वविद्यालय में होगा भव्य किसान सम्मेलन, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/रुद्रपुर :- उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के अंतर्गत 1 से 9 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 7 नवंबर को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में भव्य किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भव्य किसान सम्मेलन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास एवं प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में पंतनगर विश्वविद्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि “राज्य स्थापना दिवस हमारे गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। बहुत संघर्षों के बाद हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है, अब हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए”। उन्होंने बताया कि किसान सम्मेलन का आयोजन कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, मत्स्य, डेयरी, सहकारिता, पशुपालन, मंडी परिषद तथा पंतनगर विश्वविद्यालय के संयुक्त समन्वय से किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के कृषि मंत्री, विभागीय लाभार्थी, प्रगतिशील किसान एवं बड़ी संख्या में कृषक भाग लेंगे।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों के साथ पंतनगर विश्वविद्यालय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें 25 से 30 हजार प्रतिभागियों के उपस्थित रहने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की वृहद प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव ग्राम्य विकास धीरज गर्ब्याल, कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित कृषि, उद्यान, मत्स्य, डेयरी, सहकारिता, पशुपालन, मंडी व विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top