Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का, 2100 मरीजों ने उठाया लाभ।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का, 2100 मरीजों ने उठाया लाभ।

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रुद्रप्रयागवासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी।

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, तिलणी, रुद्रप्रयाग में आयोजित हुआ विशाल शिविर।

मुख्य अतिथि भरत चौधरी, विधायक रुदप्रयाग ने किया शिविर का शुभारंभ।

विधायक निधि से स्कूल को 5 लाख रुपये की मदद की घोषणा की।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ अजीत तिवारी ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, तिलणी, रुद्रप्रयाग में गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 2100 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

गुरुवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भरत चौधरी, विधायक, रुद्रप्रयाग, श्रीमती पूनम कठैत, जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग, संतोष रावत, नगर पालिका अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग, ओमप्रकाश सेमवाल संस्थापक कलश संस्था एवम् गढ़वाली कवि एवम् राकेश सिंह चैहान प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, तिलणी, रुद्रप्रयाग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

अपने प्रेरक उद्बोधन में विधायक भरत चौधरी ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून न केवल शहरी क्षेत्रों में, बल्कि सुदूरवर्ती पर्वतीय अंचलों में भी स्वास्थ्य सेवा की अलख जगा रहा है। यह अस्पताल अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है। श्री भरत चौधरी ने इस पहल को समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया। उन्होंने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तिलणी, रुद्रप्रयाग को 5 लाख रूपये की मदद की घोषणा की। 

श्रीमती पूनम कठैत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जनजागरूकता फैलाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की भूमिका अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा की जा रही यह पहल समाज को स्वस्थ भविष्य की दिशा में अग्रसर करने वाला एक अनुकरणीय प्रयास है।

श्रीमती पूनम कठैत ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की यह भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि भविष्य में भी रुद्रप्रयाग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाए।

संतोष रावत ने अपने संबोधन में एस.जी.आर.आर. एजुकेशन मिशन की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था न केवल विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर एजुकेशन मिशन द्वारा शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर दिया जा रहा विशेष ध्यान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अजीत तिवारी ने प्रतिभागियों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, उसकी रोकथाम के उपायों और समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंसर का शीघ्र निदान ही उपचार की दिशा में सबसे प्रभावी कदम है, क्योंकि प्रारंभिक अवस्था में पहचाने जाने पर अधिकांश प्रकार के कैंसर का सफलतापूर्वक इलाज संभव है। डॉ. तिवारी ने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे स्तन कैंसर की नियमित मैमोग्राफी जांच, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लिए पैप स्मीयर टेस्ट, तथा मुख कैंसर के लिए समय-समय पर की जाने वाली जांचें बीमारी को शुरुआती स्तर पर ही रोकने में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में केशव चन्द लखेड़ा, प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रीनगर, बुद्धिबल्लभ डोभाल प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग, हरिशंकर गौड, जनसम्पर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, सुरेन्द्र सिंह चैधरी, राम सिंह कठैत, अनिल शर्मा, विजया शर्मा, पूनम वशिष्ठ, रूबी गैरोला, रेनू सती सहित सभी शिक्षकों एवम् सहायक स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में कैसर विशेषज्ञ डॉ अजीत तिवारी, न्यूरोलोजिस्ट डॉ. रोहिताश शर्मा, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. माणिक त्यागी, आईवीएफ, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ चेताली, मेडिसिन विभाग से फिजीशियन डॉ आशुतोष भट्ट, डाॅ श्वेतांशु शर्मा, शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषभ शर्मा, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षित, नेत्र रोग विभाग से डॉ कनिष्क जोशी, मनोरोग विभाग से डॉ सुमित मेहता, हड्डी रोग विभाग से डॉ प्रणव कोठियाल, सर्जरी विभाग से डाॅ निशांत, दंत रोग विभाग से डॉ शिवानी थपलियाल, फिजियोथैरिपिस्ट डॉ सुशांत किमोठी और डाॅ गौरव, त्वचा एवम् यौन रोग विभाग से डाॅ रवि शुभंग ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रैशर जॉच की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top