Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

दौड़ने लगी ‘‘सखी कैब’’ जिला प्रशासन की आटोमेटेड पार्किंग अब सुविधाओं से लेस, 6 अतिरिक्त वाहन धरातल पर जल्द।

दौड़ने लगी ‘‘सखी कैब’’ जिला प्रशासन की आटोमेटेड पार्किंग अब सुविधाओं से लेस, 6 अतिरिक्त वाहन धरातल पर जल्द।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग,, ‘‘सखी कैब’’ बेड़े में जल्द जुड़ेंगे 06 अतिरिक्त ईवी वाहन आरएफपी अपलोड।

सुगम यातायात; सुव्यवस्थित आटोमेटेड पार्किगं; निःशुल्क शटल सेवा ‘‘सखी कैब’’ महिला सशक्तीकरण की दिशा में जिला प्रशासन की अभिनव पहल।

पल्टन बाजार, राजपुर रोड, सचिवालय रूट के लिए निःशुल्क शटल सेवा ड्राप एण्ड पिकअप प्वांईट, 5 अलग-अलग स्थानों पर बनेेगें वाहन स्टॉप तथा आने वाले शटल वाहन पीपीपी व्यवस्था में संचालित होगें।

देहरादून :- जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा के अन्तर्गत ‘‘फ्री सखी कैब सुविधा’’ अन्तर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को 02 ई०वी० नये वाहन (टाटा पंच) आंवटित किए गए है जो ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा में वाहन पार्क करने वाले वाहन स्वामियों को नजदीकी भीड-भाड़ व व्यस्त्तम वाले स्थानों तक लाने ले जाने की निःशुल्क सुविधा प्रदान कर रहे हैं। सखी कैब बड़े में अब 6 अतिरिक्त वाहन जल्द जुड़ेंगे जिससे पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बसंल ने शहर को जाम से राहत दिलाने तथा जनमानस को पार्किंग व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शहर में 03 स्थानों पर आटोमेटेड पार्किंग का निर्माण करवाया गया है, इस पार्किंग सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए 02 ईवी वाहन ‘‘सखी कैब’’ शटल सेवा सुविधा दी गई हैं जिनका विधिवत् शुभारम्भ किया गया है। अब इस बेड़े में 06 अतिरक्ति ईवी वाहन दिए जा रहे हैं जिससे वाहन पार्क करने वालों को आने जाने की सुविधा मिलेगी तथा यह वाहन पीपीपीमोड में संचालित होंगे। 

जिला प्रशासन के शहर को जाम से निजात दिलाने तथा पार्किंग व्यवस्था में सुधार हेतु 3 नई आटोमेटेड पार्किंग निर्माण करवाया गया है, जिनमें परेडग्राउण्ड 111 वाहन क्षमता, तिब्बती मार्केट 132 तथा कोरोनेशन 18 वाहन क्षमता है। उक्त तीनों 261 वाहन क्षमता वाली पार्किंग जल्द ही मा0 मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत् जनमानस को समर्पित की जाएगी।

निःशुल्क सटल सेवा सुविधा उपरान्त घंटाघर, सुभाष रोड, गांधीपार्क, परेडग्राउण्ड आसपास 5 किमी के दायरे में फ्री कैब की सेवा दी जा रही है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से सड़क पर पार्क किए गए वाहनों पर अब कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पिछले 1 माह से एक डेडिकेटेड क्रेन स्थापित की गई है। 

देहरादून शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की भीड़ और अपर्याप्त पार्किगं सुविधाओं के दृष्टिर्गत जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग परेड ग्राउण्ड के समीप, कोरोनेशन हॉस्पिटल, तिब्बती मार्केट में ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा का निर्माण किया गया है। 3 नई पार्किंग सुविधाओं में से परेड ग्राउण्ड के समीप निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग का संचालन वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन०आर०एल०एम०) योजना के अन्तर्गत गठित कृष्णा स्वयं सहायता समूह, विकास खण्ड विकासनगर के द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top