Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

लंबे राजनैतिक जीवन में कार्यकर्ताओं में जो विष भरा, उसका पश्चाताप कर रहे हैं हरदा, विनोद चमोली।

लंबे राजनैतिक जीवन में कार्यकर्ताओं में जो विष भरा, उसका पश्चाताप कर रहे हैं हरदा, विनोद चमोली।

हरदा के विष पुरुष खुलासे से भाजपा सतर्क, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सहानुभूति, विनोद चमोली।

देहरादून :-  भाजपा ने हरीश रावत के विष पुरुष वाले खुलासे पर सतर्कता जताते हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सहानुभूति जताई है। वरिष्ठ विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता  विनोद चमोली ने कटाक्ष किया कि जो विष हरदा ने अपने लंबे राजनैतिक कार्यकाल में कांग्रेस में भरा, वह उसे ही वापिस मांग रहे हैं। शायद यह उनके पश्चाताप प्रकट करने का तरीका हो।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए उन्होंने कहा, जिस तरह का भाषण हरीश रावत ने गंभीरता और उग्रता से दिया उसे लगा कि शायद पार्टी में उनके मन की नहीं हो रही है। क्योंकि एक अनुभवी नेता होने के बावजूद जिस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल उनके द्वारा किया गया वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बेहद अपमानजनक है। बहुत ही दुर्भाग्य कि उन्हें अपने कार्यकर्ता और नेता विष पुरुष दिखाई देते हैं। इनमें अधिकांश वही हैं जिनके दम पर वे चुनाव लड़ते आए हैं और जिन्हें अपने विचारों से उन्होंने ही राजनैतिक तौर अनुभवी बनाया है। इसका स्पष्ट मतलब है कि कहीं न कहीं वे कार्यकर्ताओं में जहर भरते आए हैं। उनका यह कहना कि कई कार्यकर्ता चाहते हैं उनका विधायक हार जाए और अन्य जगह कांग्रेस जीत जाए। अफसोस कितना बड़ा अपमान और निरुत्साहन वे अपने कार्यकर्ताओं का कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हालांकि यह कांग्रेस् का अंदरूनी मामला है फिर भी हरीश रावत जैसे अनुभवी नेता के मुंह से ऐसे बयान सुनकर मैं स्वयं अचंभित और निराश हूं। उनके इन खुलासों से भाजपा तो सतर्क होगी ही, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दुष्प्रभाव पड़ना निश्चित है। लिहाजा ऐसे आत्मघाती बयानों से किसी तरह की सहानुभूति उन्हें जनता से मिलेगी, असंभव है। ऐसे टोटकों से कांग्रेस की नैया लगेगी, किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश की जनता, पूरी तरह मोदी और धामी के नेतृत्व में भाजपा के साथ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top