Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश।
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, शौर्य वंदन कार्यक्रम में कारगिल शहीद जवानों, की वीरांगनाओं को किया सम्मानित।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, शौर्य वंदन कार्यक्रम में कारगिल शहीद जवानों, की वीरांगनाओं को किया सम्मानित।

देहरादून:- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को एक निजी इंस्टीट्यूट देहरादून द्वारा आयोजित शौर्य वंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारजनों और उनकी वीरांगनाओं को स्मृति चिन्ह शॉल एवं रू.11 हजार के चेक वितरित कर उनको सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री ने प्रतिभावान छात्रों को भी सम्मानित किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहले शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके घर नहीं भेजा जाता था। उनकी राख स्वजनों को सौंप दी जाती थी और कहा जाता था कि उनका लाल शहीद हो गया है। भाजपा सरकार ने शहीदों के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घरों तक भेजने का सिलसिला शुरू किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने निर्णय लिया है कि सेना या पैरामिलेट्री का जो भी जवान शहीद होगा, उसके परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी और उस दिशा में सरकार निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कहा कि हम अपने शहीदों को वापस तो नही ला सकते पर उनके सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण हेतु संकल्पबद्ध हैं।

मंत्री जोशी ने कहा कि शहीद का सम्मान करना हर देश वासी का कर्तव्य है। साथ ही कहा कि सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है, शीघ्र ही सैन्य धाम प्रदेश की जनता और वीरमाताओं को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए अनेक योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सैनिकों पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई भी दी।

इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, डायरेक्टर सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, डायरेक्टर, नवीन माहेश्वरी, कमांडेंट राहुल अग्रवाल, परमवीर चक्र युगेंद्र यादव, जोनल हैड उत्तर भारत सदानद वाणी, गिरीश गौड़, अवधेश दीक्षित सहित शहीद के परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top