Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

सौतेले पिता ने मामा और ममेरे भाई के साथ मिल नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

सौतेले पिता ने मामा और ममेरे भाई के साथ मिल नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

लुधियाना। मेहरबान इलाके में एक सौतेले पिता ने अपने मामा और ममेरे भाई के साथ मिल नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बच्ची को धमकियां दी और किसी को न बताने के लिए कहा। पीड़िता ने सारी बात अपनी मौसी को बताई। जिसने तुरंत इसकी जानकारी थाना मेहरबान पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर परमिंदर सिंह, लवली कुमार और विशाल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरु कर दी है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़िता की मौसी ने थाना मेहरबान पुलिस को बताया कि उसकी बहन की आरोपी के साथ दूसरी शादी हुई थी। 13 जनवरी 2024 को उसकी बहन झगड़ा करके कहीं चली गई। 20 फरवरी 2024 को बहन की 15 वर्षीय बेटी के साथ उसके सौतेले पिता, उसके मामा और उसके बेटे ने शराब पीकर जबरदस्ती संबंध बनाए। किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकली और उसने सारी बात उसे बताई। थाना मेहरबान की पुलिस ने मौसी के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी एएसआई राधे श्याम ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरु कर दी गई है। वह अभी फरार है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। सोमवार को मेडिकल कराने के बाद स्वैब जांच के लिए भेज दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top