Breaking News
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।

भाजपा सरकार कोर्ट के फैसले के बावजूद, लगातार नगर निकाय चुनावों को टालने का काम कर रही है, नवीन जोशी।

भाजपा सरकार कोर्ट के फैसले के बावजूद, लगातार नगर निकाय चुनावों को टालने का काम कर रही है, नवीन जोशी।

देहरादूनः- शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय राजेन्द्र नगर देहरादून में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की राज्य सरकार कोर्ट के फैसले के बावजूद लगातार नगर निकाय चुनावों को टालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बद्रीनाथ एवं मंगलौर चुनाव में अपनी हार को देखकर निकाय चुनावों को लटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए निकाय चुनाव का विधेयक प्रवर समिति को भेजकर लोकतंत्र को तार-तार करने काम कर रही है।

महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि कांग्रेस लगातार राज्य में हो रहे महिलाओं के साथ बलात्कार, उत्पीडन और अत्याचार के खिलाफ केन्द्र व राज्य सरकार का विरोध कर रही है। महिलाओं को न्याय दिलाये जाने हेतु सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में जनता के मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठा रही है और इन साढ़े सात वर्षोेे में केवल और केवल केन्द्र और राज्य सरकार ने राज्य की जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा सरकार में बेरोजगारी, मंहगाई, पेपर लीक, के साथ महिलाओें के साथ लगातार हो रहे बलात्कार, हत्या ने देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों का कार्यकाल 2023 मेें सामाप्त हो गया था, और सरकार द्वारा प्रशासकों की नियुक्त कर दी थी ताकि सरकार अपनी मनमानी कर सके। कोर्ट ने निकाय चुनावों को 25 अक्टूबर तक करवाये जाने का आदेश दिया था। परन्तु राज्य सरकार लगातार चुनाव को टालकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है, जो स्वच्छ लोकतंत्र के लिए ठीक नही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top