Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार, बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर नग्न कर पीटा, फिर चटवाया थूक।

नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार, बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर नग्न कर पीटा, फिर चटवाया थूक।

आहत पीड़ित ने दी जान ,पुलिस ने अनसुना किया मामला।

आरोपियों ने नाबालिग के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो।

देहरादून/उत्तर प्रदेश :- बस्ती जिले से एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिससे मानवता एक बार फिर शर्मशार हो गई है। यहां पर 17 साल के एक दलित नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी गई। चार आरोपियों द्वारा एक नाबालिग को पहले बर्थ-डे पार्टी में बुलाया गया। फिर आरोपियों ने उसे वहां नग्न करके पीटा। पेशाब पिलाते हुए वीडियो बनाया, और मारपीट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाया। और इतना सब करने के बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने पीड़ित को थूककर चाटने को कहा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इससे आहत पीड़ित किशोर ने खुदकुशी कर ली। पीड़ित परिवार लड़के के शव लेकर थाने पहुंचा, फिर पुलिस ने अनसुना कर दिया। गुस्साए परिजन एसपी ऑफिस ही शव लेकर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, बस्ती के कप्तानगंज में जन्मदिन पार्टी में बुलाकर अमानवीय हरकत करने से आहत एक किशोर ने फंदे से लटक कर जान दे दी। आरोप है कि पार्टी में मौजूद मनबढ़ों ने कपड़े उतरवाकर किशोर को पीटा और पेशाब पिलाया। इसका वीडियो भी बना लिया। किशोर ने जब उनसे वीडियो डिलीट करने को कहा तो आरोपियों ने थूककर उसे चटाया।

किशोर के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, हिंसा के जरिए अपमानित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला इलाके का किशोर कप्तानगंज क्षेत्र में ननिहाल में रह कर पढ़ाई करता था। वह दसवीं का छात्र था। उसके मामा के अनुसार, 20 दिसंबर की रात जन्मदिन पार्टी के बहाने गांव के कुछ युवकों ने उसे बुलाया था।

वहां मनबढ़ों ने कपड़े उतरवाकर उसकी पिटाई की, पेशाब भी पिलाया और इसका वीडियो बना लिया। किसी तरह बचकर किशोर घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने अगले दिन दो आरोपियों को पकड़ा पर शाम को छोड़ दिया।

 ‘वीडियो डिलीट करने को कहा तो थूककर चटाया’
किशोर ने आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपियों ने थूककर उसे चटाया। इन सबसे आहत होकर किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन शव लेकर एसपी दफ्तर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा- बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 हाईस्कूल का छात्र था किशोर
मामा के घर रहकर किशोर कक्षा 10 में पढ़ता था। मामा ने तहरीर में बताया है कि 20 दिसंबर की रात में गांव के रहने वाले एक लड़के ने फोन कर भांजे को जन्मदिन के बहाने अपने घर पर बुलाया था। आरोप है कि यहां चार-पांच अन्य लोग पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने मिलकर भांजे को नग्न कर पीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुंह में सभी ने पेशाब किया। इसके बारे में भांजे ने घर आकर जानकारी दी। इस घटनाक्रम को लेकर भांजा काफी परेशान था। यह लोग रास्ते में अक्सर भांजे को प्रताड़ित करते थे।
 
चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि किशोर के मामा की तहरीर पर विनय कुमार, आकाश और सोनल निवासी कोइलपुरा, काजू प्रसाद निवासी कैली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोनल के अलावा तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। स्थानीय पुलिस की लापरवाही की भी जांच कराई जाएगी। सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top