Breaking News
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।

रामपुर तिराहे शहीद स्मारक से शुरू हुआ त्रिवेंद्र का रोड शो, हरिद्वार की सीमा में घुसते ही जोरदार स्वागत।

रामपुर तिराहे शहीद स्मारक से शुरू हुआ त्रिवेंद्र का रोड शो, हरिद्वार की सीमा में घुसते ही जोरदार स्वागत।

देहरादून:- हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का रोड शो शुक्रवार को मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहे में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि करके शुरू हुआ। गुरुकुल, नारसन, मंगलौर और रुड़की होते हुए उनका काफिला कोर कॉलेज से टोल प्लाजा पर पहुंचा, जहां हरिद्वार के भाजपाइयों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

रावत का काफिला बहादराबाद स्थित गंगा फार्म हाउस में पहुंचा, जहां पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चौहान के नेतृत्व में त्रिवेंद्र रावत का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद रावत का काफिला पुलजटवाड़ा होते हुए सिंहद्वार पर पहुंचा, जहां भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका  स्वागत किया। रोड शो शंकर आश्रम चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़, ऋषिकुल तिराहा होते हुए पंत दीप पार्किंग पहुंचा, जहां पर पार्षद अनिरुद्ध भाटी के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात उनके काफिले को जनपद हरिद्वार की प्रशासनिक सीमा सप्त ऋषि चुंगी पर देहरादून जनपद के कार्यकर्ताओं ने अपने काफिले के साथ शामिल किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज के रोड से साबित हो गया है कि भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत 5 लाख से अधिक वोटों से जीतने जा रहे हैं। जनता में जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला है, यह उनके मुख्यमंत्री काल में किए गए कामों का प्रतिफल है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चौहान ने कहा की त्रिवेंद्र सिंह रावत लगभग पिछले 4 दशकों से इस प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव और लगाव है। यही कारण है कि हरिद्वार जनपद के सभी कार्यकर्ता आज बहुत खुश हैं और प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। ठाकुर सुशील चौहान ने बताया कि जल्द ही हरिद्वार में उनका गंगा पूजन का कार्यक्रम होगा और संतों से आशीर्वाद लेने भी में बहुत जल्द आएंगे

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा की जनता त्रिवेंद्र रावत को रिकॉर्ड वोटों से जिताएगी। रोड शो में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, बहादराबाद क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अमित राज, हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, योगेश चौहान, बसंत चौहान, सत्येंद्र चौहान, संजय चौहान, अनु कक्कड़, सुभाष चंद्रशेखर, विनीत जोली आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top