Breaking News
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।

पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया।

पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने  तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया।

देहरादून:- पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है। उन्होंने कहा पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा।  साथ ही बलूनी ने कहा कि पार्टी व पीएम ने जिस विश्वास के साथ मुझे प्रत्याशी घोषित किया है, उस विश्वास के साथ जनता के बीच आया हूं। छोटे से गांव के युवा को राज्यसभा भेजा व लोकसभा का टिकट दिया। यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। देश के शीर्ष पदों पर देवभूमि की अनेक सपूत अहम दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। गढ़वाल सीट के साथ ही प्रदेश की पांचो सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल होगी। जीतने के बाद विकास की गंगा बहाने की जिम्मेदारी मेरी और पांच लाख से बड़े अंतर से जिताने का दायित्व कार्यकर्ताओं व जनता पर है।  विपक्ष पूरी तरह हताश है वह विजन विहीन और नैतिक आधार विहीन राजनीति कर रही है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय पौड़ी के विकास में नया आयाम साबित होगा। इससे यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जो यहां की आर्थिकी को मजबूत बनाएगा। कार्यक्रम में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, थराली विधायक भोपाल राम, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, जिला अध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top