Breaking News
गणेश गोदियाल का नगर निगम पर तीखा हमला, कहा सत्ता पक्ष के लिए अलग नियम, विपक्ष के लिए अलग।
गणेश गोदियाल का नगर निगम पर तीखा हमला, कहा सत्ता पक्ष के लिए अलग नियम, विपक्ष के लिए अलग।
सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में, भाजपा परिवार ने किया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन।
सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में, भाजपा परिवार ने किया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन।
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की, मेगा शिक्षक चयन प्रक्रिया में दिखा युवाओं का उत्साह।
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की, मेगा शिक्षक चयन प्रक्रिया में दिखा युवाओं का उत्साह।
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए, जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान।
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए, जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान।
एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी, डाॅ. धन सिंह रावत।
एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी, डाॅ. धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।
सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी, रेखा आर्या।
सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के साथ लोकसभा प्रत्याशियों की हुई महत्वपूर्ण बैठक, प्रत्याशियों के नामांकन, चुनाव प्रचार प्रसार की योजना को दियाअंतिम रूप।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के साथ लोकसभा प्रत्याशियों की हुई महत्वपूर्ण बैठक, प्रत्याशियों के नामांकन, चुनाव प्रचार प्रसार की योजना को दियाअंतिम रूप।

देहरादून:- सोमवार को भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के साथ पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमे आगामी नामांकन एवं अन्य वैधानिक प्रक्रिया के साथ चुनाव रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई । इस दौरान मीडिया से हुई बातचीत में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मोदी जी उत्तराखंड का एक परिवार की तरह मानते हैं लिहाजा अब हम सभी का दायित्व है कि अपने परिवार के संरक्षक को रिकॉर्ड मतों सभी पांचों सीट जीतकर दें।

पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश चुनाव प्रभारी  दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सद्स्य  महेंद्र भट्ट एवं चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल ने नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री  अजय भट्ट, हरिद्वार प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अल्मोड़ा प्रत्याशी  अजय टम्टा, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के साथ चुनावी रणनीति और तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रत्याशियों के नामांकन, चुनाव प्रचार प्रसार की योजना, आगामी दिनों में होने वाली रेलिया एवं बैठको के साथ अन्य चुनाव प्रबंधन रणनीति को भी अंतिम रूप दिया गया।

बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने कहा, संगठन द्वारा लोकसभा चुनाव से संबंधित नामांकन एवं अन्य सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है । इसके अतिरिक्त पीएम  नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा, गृहमंत्री  अमित शाह समेत अन्य सभी स्टार प्रचारक को लेकर सभी लोकसभा सीटों से जानकारी ली गई है। जिसके आधार पर केंद्र से विचार विमर्श के बाद स्तर प्रचारकों को अंतिम सूची जारी की जाएगी। पार्टी ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ के प्रत्येक पन्ने तक हमारे कार्यकर्ता पहुंचेंगे और जनता का आशीर्वाद हासिल करेंगे ।

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा, डबल इंजन की सरकार दम प्रदेश के लोग देख रहे हैं, लिहाजा लोगों में मोदी जी को पुनः पीएम बनाने के लिए जबरदस्त उत्साह है । मोदी जी अक्सर कहते हैं कि उनका उत्तरखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता है । एक परिवार की तरह वह प्रदेश का ख्याल रखते हैं लिहाजा अब समय हैं कि हम सब मिलकर अपने संरक्षक को पिछले दो चुनावों से भी अधिक मतों से पांचों सीट उन्हे जीतकर दें। आज देश मोदीमय हो गया है लिहाजा मोदी जी का प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना निश्चित है।

इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार प्रदेश महामंत्री  आदित्य कोठारी  खिलेंद्र चौधरी  राजेंद्र बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष  कुलदीप कुमार समेत सभी लोकसभा प्रभारियों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top