Breaking News
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।

भाजपा अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रही जनता के बीच, कांग्रेस का अभियान हास्यास्पद, मनवीर चौहान।

भाजपा अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रही जनता के बीच, कांग्रेस का अभियान हास्यास्पद, मनवीर चौहान।

देहरादून:- भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस के मेरा विकास का हिसाब दो कैंपेन को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि भाजपा अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच हैं और उनका भरपूर आशीर्वाद जीत के रूप में मिलने वाला है। लेकिन चुनाव प्रचार के समय, अभियान शुरू करने वाली कांग्रेस को विपक्ष के धर्म का निर्वहन करते हुए योगदान भी स्पष्ट करना चाहिए। मीडिया से बातचीत में चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि इन 10 सालों में देश बहुत बदल गया है, लेकिन कांग्रेस की नकारतमक सोच नही बदली है। इस पूरे एक दशक में मोदी सरकार की परफॉर्मेंस ही थी जिसके आधार पर वह दोबारा पहले से अधिक बहुमत से चुनकर आए। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में एवं निर्वाचन संस्थाओं में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज हासिल की। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक शर्मनाक हार के रिकॉर्ड बनाने वाली कांग्रेस अब झूठे एवं बेबुनियादी मुद्दों पर आधारित फर्जी अभियान एवं आंदोलनों का रिकॉर्ड भी बनाने जा रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि हिसाब तो कांग्रेस को देना चाहिए कि पिछले छह माह में डेढ़ दर्जन से अधिक आंदोलन की घोषणा करने के बाद उन आंदोलनों का क्या हुआ । सभी कैंपेन, अभियान सिर्फ घोषणा तक ही सीमित रहे और कुछ को जनता ने नकार कर बंद करने पर मजबूर कर दिया ।

उन्होंने कहा कि अब जब चुनाव प्रचार चल रहा है और उन्हें जनता के मध्य अपनी रणनीति और भावी योजना के साथ पहुंचना चाहिए, तो भी वे अभियानों की घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं । साथ ही उन्हे इनकम टैक्स को अपने अपने उम्मीदवारों के खातों का, ईडी के नोटिसों और न्यायालय में चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों का हिसाब देना चाहिए।

चौहान ने कहा कि प्रदेश और देश की महान जनता ने मोदी जी को 400 पार के साथ तीसरी बार देश की कमान सौंपने का मन बना लिया है । भाजपा की बात है तो पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार साल दर साल लगातार अपने कामों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखती आई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हमारे 5 साल के विकास कार्यों के आधार पर जनता ने 60 फीसदी से अधिक मत देकर हमे पास किया था। ठीक उसी तरह एक बार फिर मोदी सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं जन कल्याण योजनाओं को लेकर हम जनता के मध्य हैं। जिस तरह का उत्साह एवं माहौल नजर आ रहा है उसको देखते हुए, पहले से अधिक 75 फीसदी मत पाकर हमारा डिक्टेंसन प्राप्त करना तय है।

उन्होंने कहा 2014 के बाद से देश के आधारभूत ढांचागत सुविधाओं में रिकॉर्ड सुधार हुए हैं। आज रेल, सड़क, हवाई यातायात कनेक्टिविटी में चौगुनी रफ्तार आई है, साथ ही देश चांद तक जा पहुंचा है। मोदी सरकार में घर घर नल से जल और बिजली पहुंच रही है, प्रत्येक गरीब के भोजन और चूल्हे के सिलेंडर की चिंता कर रहे हैं, सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक रूप से प्रमाणपत्र के साथ सम्मान के साथ दी जा रही हैं । वहीं मुद्रा लोन, स्टार्टअप, विश्वकर्मा, स्वानिधि योजना एवं आजीविका की तमाम योजनाओं के माध्यम से आज देश के युवाओं का भविष्य संवर रहा है । नारी शक्ति वंदना अधिनियम से मातृशक्ति को लोकसभा एवं विधानसभा में 30 फीसदी आरक्षण दिया गया, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाकर अल्पसंख्यक बहनों को शताब्दियों से हो रहे अन्याय से मुक्ति दिलाई । धारा 370 हटाकर कश्मीर को अलगाववाद की भावना से आजाद कर सशक्त भारत का संकल्प सार्थक किया और CAA लागू कर पड़ोसी देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को देश में संरक्षण देकर पूर्वजों के फर्ज को पूरा किया गया। इन सब के साथ मोदी सरकार के नेतृत्व में श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण को लेकर 500 वर्ष का इंतजार समाप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top