Breaking News
उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार, महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास।
उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार, महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास।
मौसम चेतावनी के मद्देनजर उत्तराखंड में सभी जनपद अलर्ट मोड पर, 14 से 17 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना।
मौसम चेतावनी के मद्देनजर उत्तराखंड में सभी जनपद अलर्ट मोड पर, 14 से 17 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना।
दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा।
दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा।
मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 20 लाख की लागत से दून विश्वविद्यालय में बने, बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन व 17 करोड़ 39 लाख की लागत से बने केंद्रीय पुस्तकालय भवन का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 20 लाख की लागत से दून विश्वविद्यालय में बने, बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन व 17 करोड़ 39 लाख की लागत से बने केंद्रीय पुस्तकालय भवन का किया लोकार्पण।
विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का, मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ।
मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का, मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ।
15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश।
15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश।
बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित कर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, सतपाल महाराज।
बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित कर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, सतपाल महाराज।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई।

हर वर्ष नियमित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री से, सुपरवाइजर के 50 फ़ीसदी पदों पर मिलेगी पदोन्नति, रेखा आर्या।

हर वर्ष नियमित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री से, सुपरवाइजर के 50 फ़ीसदी पदों पर मिलेगी पदोन्नति, रेखा आर्या।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री से काम कराएंगे तो देना होगा टीए डीए। 

आंगनबाड़ी के रिटायरमेंट वाले दिन ही मिलेगा कल्याण कोष का पैसा।

बिना विभागीय अधिकारी की अनुमति दूसरे विभाग नहीं ले सकेंगे काम।

मोबाइल रिचार्ज का बकाया तुरंत जारी करने के निर्देश।

देहरादून :- दूसरे विभागों को अब अगर आंगनबाड़ी कार्यकत्री से कोई काम लेना है तो उन्हें आने-जाने का किराया भत्ता और खाने का भत्ता देना होगा। शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी संगठनों के साथ हुई बैठक में यह निर्देश दिए। 

प्रदेश के 6 आंगनबाड़ी संगठनों के साथ यह बैठक विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित की गई थी। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि दूसरे विभागों द्वारा बताए गए काम के कारण हमारे अपने काम प्रभावित होते हैं और हमें ऐसे काम करने के लिए कोई किराया या खाना भी नहीं दिया जाता। इस पर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कोई विभाग अपना काम कराता है तो उन्हें टीए और डीए देना होगा। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से इसकी पूर्व अनुमति भी लेनी होगी। मंत्री ने अधिकारियों को इस बारे में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मानदेय बढ़ाने की मांग पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग के अधिकारी सभी हिमालयी राज्यों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए जा रहे मानदेय का अध्ययन करें और यह सुनिश्चित करें कि उत्तराखंड में अन्य हिमालयी राज्यों के मुकाबले मानदेय तुलनात्मक रूप से ज्यादा दिया जा सके। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सुपरवाइजर के 50 फ़ीसदी पदों पर पदोन्नति के जरिए की जाने वाली भर्ती को हर साल नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। 

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठनों की एक शिकायत यह भी थी कि रिटायरमेंट के समय उन्हें मिलने वाला कल्याण कोष का पैसा देरी से मिलता है। इस पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिटायरमेंट के 2 महीने पहले ही कागजी कार्रवाई पूरी कर ली जाए जिससे भविष्य में उन्हें रिटायरमेंट के दिन ही कल्याण कोष की धनराशि दी जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलने वाला मोबाइल रिचार्ज का पिछले 1 साल का बकाया धन तुरंत जारी करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त बैठक में संगठनों के सामने विभाग की प्रस्तावित योजना का खाका भी रखा गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सरकार के अंशदान के जरिए उन्हें रिटायरमेंट के समय एक लाख रुपए से अधिक की धनराशि दिए जाने का व्यवस्था की गई है। कैबिनेट मंत्री ने संगठनों से कहा कि अगर वह इस पर सहमति देंगे तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में निदेशक प्रशांत आर्य, CPO मोहित चौधरी, आरती बालोदी, अंजना गुप्ता, राजीव नयन व आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top