Breaking News
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे शांतिकुंज हरिद्वार, श्रद्धेया शैलदीदी का लिया आशीर्वाद।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे शांतिकुंज हरिद्वार, श्रद्धेया शैलदीदी का लिया आशीर्वाद।
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में,  चारों गिरफ्तार निहंगों को मिली जमानत, वार्ता के बाद शांति बनाए रखने पर सहमति। 
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में,  चारों गिरफ्तार निहंगों को मिली जमानत, वार्ता के बाद शांति बनाए रखने पर सहमति। 
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ।
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ।
एसजीआरआर स्कूलों को, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने पर मंथन।
एसजीआरआर स्कूलों को, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने पर मंथन।
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद।
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद।
रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम आशीष चौहान ने गठित कराई टास्कफोर्स, 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्शन प्लान।
रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम आशीष चौहान ने गठित कराई टास्कफोर्स, 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्शन प्लान।
पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला, सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई ज़िंदगी।
पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला, सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई ज़िंदगी।
अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का मिलेगा लाभ।
अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का मिलेगा लाभ।

अब राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों को भी मिलेगा नौकरी में आरक्षण, सरकार के शासनादेश में संशोधन का नोटिफिकेशन जारी, रेखा आर्या। 

अब राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों को भी मिलेगा नौकरी में आरक्षण, सरकार के शासनादेश में संशोधन का नोटिफिकेशन जारी, रेखा आर्या। 

देहरादून :- अब उत्तराखंड में आयोजित विभिन्न प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। इस बारे में सरकार द्वारा किए गए अध्यादेश संशोधन को अंतिम मंजूरी मिल गई है। 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम, एशियाई चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेलों जैसी नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही चार फ़ीसदी आरक्षण का लाभ मिल पाता था। सरकार ने इसके लिए अध्यादेश में संशोधन किया था जिसे विधानसभा से मंजूरी भी मिल गई थी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नए नियमों का गजट नोटिफिकेशन शुक्रवार को कर दिया गया है। इसके मुताबिक अब उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता, विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघ द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय खेल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता, युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व इसके साथ ही विद्यालयी शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किसी भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण मिल सकेगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग की इस मांग पर तेजी से निर्णय लेने के लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आभारी है।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने पर नौकरी में आरक्षण मिलने के निर्णय से निश्चित रूप से खेलों को लेकर युवाओं में और ज्यादा रुचि जागृत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top